img

नई दिल्ली। मणिपुर में हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है। यहां के जिरीबाम जिले में हुई गोलीबारी में पांच लोगों की मौत हो गई। जिरीबाम के ही पहाड़ी इलाके में दो समुदायों के बीच गोलीबारी हुई। अब तक 5 लोगों की मौत हो गई है।

मणिपुर पुलिस के मुताबिक एक व्यक्ति की सोते समय अज्ञात हमलावरों ने गोली मार कर हत्या कर दी। उसके बाद हुई गोलीबारी में अन्य चार हथियारबंद लोग मारे गए।

जानकारी के अनुसार आतंकवादी सुनसान इलाके में अकेले रहने वाले व्यक्ति के घर में घुस गए और सोते समय उसकी गोली मार कर हत्या कर दी। हत्या के बाद पहाड़ियों में दो समुदायों के हथियारबंद लोगों के बीच भारी गोलीबारी हुई, जिसमें तीन आतंकियों सहित कुल चार लोग मारे गए। घटना के बाद सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके की नाकाबंदी की है।
 


Read More: Uttarakhand Board Result: 10वीं में अक्षत गोपाल, 12वीं में गीतिका पंत और सुशीला मेंहदीरत्ता टॉपर