लखनऊ । उत्तर प्रदेश की राजधानी में कोरोना के 3 नए मामले सामने आए है। 79 साल के बुजुर्ग के अलावा एक बच्ची और युवती की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। बुजुर्ग का इलाज SGPGI में चल रहा। डॉक्टरों के मुताबिक उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।
मोहनलालगंज के कल्ली पूरब के रहने वाले 79 साल के बुजुर्ग 7 जून को बाथरूम में गिर गए थे। तत्काल उन्हें नजदीक के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाद में 9 जून को उन्हें SGPGI में भर्ती किया गया। यहां 12 जून को कोविड जांच के लिए सैंपल भेजा गया है। जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसके अलावा मलिहाबाद की 7 साल की बच्ची और कल्ली पश्चिम की रहने वाली युवती भी कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं।
वहीं, प्रदेश में बीते 24 घंटे में कोरोना के 50 नए मामले सामने आए है। इनमें गौतमबुद्ध नगर में 35, गाजियाबाद में 8 नए केस रिपोर्ट हुए है। इसी के साथ प्रदेश में कोरोना के कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 251 तक पहुंच गई है। सरकारी आंकड़ों में 24 घंटे में 24 मरीज मरीज कोरोना से रिकवर भी हुए है।
Read More: फरवरी से UP में टीबी के मरीजों का खोज-खोज कर होगा इलाज, 100 दिन चलेगा अभियान




