img

नई दिल्ली। भारत सरकार ने सोमवार को 17 पाकिस्तानी यू-ट्यूब चैनल्स पर बैन लगा दिया है। इनमें क्रिकेटर शोएब अख्तर, डॉन न्यूज, समा टीवी और जिओ न्यूज शामिल हैं। सरकार का कहना है कि ये चैनल्स भारत और सुरक्षा एजेंसियों के खिलाफ झूठी और भ्रामक खबरें चला रहे हैं।

इसके साथ सरकार ने बीबीसी को भी उस शीर्षक पर चेतावनी दी है, जिसमें लिखा था, "पाकिस्तान ने कश्मीर में पर्यटकों पर हुए घातक हमले के बाद भारतीयों के लिए वीजा निलंबित कर दिया है।" बीबीसी ने स्टोरी में आतंकवादी को मिलिटेंट बताया है।

सरकार के मुताबिक ये यूट्यूब चैनल पहलगाम आतंकी हमले के बाद दोनों पड़ोसियों के बीच तनावपूर्ण संबंधों के बीच भारत, भारतीय सेना और सुरक्षा एजेंसियों के खिलाफ भड़काऊ और सांप्रदायिक रूप से संवेदनशील सामग्री, झूठे, भ्रामक बयान और गलत सूचना प्रसारित कर रहे हैं। सरकार ने यह कार्रवाई गृह मंत्रालय की रिकमंडेशन के बाद की है। 

 


Read More: उन्नाव में आगरा एक्सप्रेस-वे पर डबल डेकर बस पलटी, बिहार के दरोगा समेत पांच की मौत, कई पुलिसकर्मी घायल