img

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है। यहां किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी KGMU के 3 डॉक्टरों समेत 10 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। दो दिन के भीतर लखनऊ में 17 कोरोना पॉजिटिव केस सामने आ चुके हैं।

शुक्रवार सुबह आई रिपोर्ट में लखनऊ में 24 घंटे में 10 नए संक्रमित मिले हैं। इनमें 5 महिला और 5 पुरुष शामिल हैं। इसी के साथ लखनऊ में सक्रिय कोरोना संक्रमितों की संख्या तीन दर्जन के पार कर 37 तक पहुंच गई है।

बता दें कि एक दिन पहले यानी गुरुवार को लखनऊ में 6 महीने की बच्ची समेत 7 नए कोरोना संक्रमित मिले थे। इनमें रहीमाबाद में 12 साल की बच्ची भी पॉजिटिव मिली है। संक्रमितों में पांच पुरुष और दो महिलाएं हैं।

 


Read More: NEET की नई तारीख का ऐलान, 21 जून को दोबारा परीक्षा होगी