img

बस्ती। अवैध संबंध के शक में पुलिस विभाग में तैनात एक सिपाही ने पत्नी को चाकू से गोदकर मार डाला। दोनों ने बीती 2 अगस्त को ही प्रेम विवाह किया था। वारदात के बाद आरोपी सिपाही ने खुद को पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया।  घटना उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले की है।

पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने बताया आरोपित  सिपाही गामा निषाद ने 10 दिन पहले अपनी प्रेमिका माया से प्रेम विवाह । शादी के बाद से ही दोनों के बीच आए दिन किसी न किसी बात को लेकर विवाद हो रहा था। गामा को पत्नी के चरित्र पर शक था, जिसके चलते दोनों के बीच तनाव बढ़ता गया।

11 अगस्त की देर रात जेल गेट चौकी के पास स्थित उनके किराये के मकान में दोनों के बीच फिर से तीखी बहस हुई। इसी दौरान गुस्से में आकर सिपाही गामा ने पत्नी पर चाकू से ताबड़तोड़ वार किए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

 हत्या के बाद गामा ने खुद को कमरे में बंद कर लिया और कुछ देर बाद सदर कोतवाली पहुंचकर पुलिस को घटना की जानकारी दी। सदर कोतवाली पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। आरोपित सिपाही गामा निषाद से पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त चाकू को भी बरामद कर लिया है। (हि.स.)
 


Read More: मकर संक्रांति पर संगम तट पर उमड़ा आस्था का जनसैलाब, श्रद्धालुओं ने लगाई पुण्य की डुबकी