पटना। बिहार के भोजपुर जिले में प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ से लौट रहे कार सवार छह श्रद्धालुओं की शुक्रवार तड़के हुए एक सड़क हादसे में मौत हो गई। मृतकों में चार महिलाएं और दो पुरुष हैं।
यह हादसा राजधानी पटना से 40 किलोमीटर पहले आरा–मोहनिया नेशनल हाइवे पर जगदीशपुर थाना क्षेत्र के दुल्हनगंज बाजार स्थित पेट्रोल पंप के पास हुआ। तीर्थयात्रियों की कार ने खड़े ट्रक में। कार सवार परिवार पटना के जक्कनपुर का रहने वाला था।

इनकी पहचान जक्कनपुर स्थित सुदामा कॉलोनी निवासी स्वर्गीय विशुन देव प्रसाद के बेटे संजय कुमार (62), पत्नी करुणा देवी (58), बेटे लाल बाबू सिंह (25), बेटी प्रियम कुमारी (20) और पटना के कुम्हरार निवासी आनंद सिंह की बेटी आशा किरण (28), चंद्रभूषण प्रसाद की बेटी जूही रानी (25) शामिल हैं।
Read More: Uttarakhand Board Result: 10वीं में अक्षत गोपाल, 12वीं में गीतिका पंत और सुशीला मेंहदीरत्ता टॉपर




