हेल्थ/लाइफस्टाइल डेस्क। यूरिक एसिड (uric acid) एक अपशिष्ट पदार्थ होता है। जो शरीर में जरूरत से ज्यादा बढ़ने पर कई तरह की सेहत संबंधी दिक्कतों की वजह बनता है। यूरिक एसिड बढ़ने पर जोड़ों में इसके क्रिस्टल्स जमने लगते हैं और हाथ-पैरों में सूजन से त्वचा लाल होने लगती है और दर्द रहता है। आज हम आपको कुछ ऐसी ही टिप्स देने जा रहे हैं जिससे आपको यूरिक एसिड की वजह से होने वाली समस्याओं से छुटकारा मिल जाएगा।
यूरिक एसिड से छुटकारा पाने के तरीके
1-यूरिक एसिड (uric acid) को शरीर से बाहर निकालने के लिए पानी पीना बेहद जरूरी है. सुबह उठने के तुरंत बाद अगर आप एक गिलास पानी पीते हैं तो इससे यूरिक एसिड को शरीर से बाहर निकालना काफी आसान हो जाता है। गर्म पानी में एक चुटकी हल्दी या मेथी के बीजों को मिलाकर पीने से यूरिक एसिड को बनने से रोका जा सकता है।
2-नींबू को uric acid के लेवल को बैलेंस करने में मदद करने के लिए जाना जाता है, इससे ना सिर्फ पाचन में सुधार होता है बल्कि यह जोड़ों में यूरिक एसिड के क्रिस्टल बनने से रोकता है.
3-सुबह नंगे पांव घास में चलने से यूरिक एसिड (uric acid) के लेवल में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है. पैरों के तलवों पर नेचुरल एक्यूप्रेशर इफेक्ट्स किडनी के काम को उत्तेजित करता है, जिससे यूरिक एसिड आसानी से शरीर से बाहर निकल पाता है.
4-तुलसी , गिलोय आदि के पत्तों की चाय पीने से सिस्टम को प्राकृतिक रूप से डिटॉक्स करने में मदद मिलती है. इन जड़ी-बूटियों में शक्तिशाली एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जो uric acid को बढ़ने से रोक सकती हैं.
5-यूरिक एसिड (uric acid) को कंट्रोल करने में हरी सब्जियां बेहद जरूरी होती हैं. पालक, खीरा और चिया सीड्स से बनी स्मूदी हाइड्रेशन, फाइबर और ओमेगा-3 का एक बेहतरीन मिक्सचर है. ये सभी शरीर से यूरिक एसिड को बाहर निकालने में मदद करते हैं।
(नोट : यह खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है। इसमें बताई गई टिप्स को इस्तेमाल में लाने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।)
Read More: World Malaria Day: यूपी में मलेरिया पर करारा प्रहार, 7 गुना घटी मरीजों की तादाद




