लखनऊ। UP Budget: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने गुरुवार को विधानसभा में विधानसभा में वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए 8,8,736 करोड़ रुपए का बजट प्रस्तुत किया। यह पिछले साल के मूल बजट से 9.8 प्रतिशत अधिक है।
बजट में पहली बार प्रतिभाशाली छात्राओं को फ्री में स्कूटी देने का ऐलान किया गया है। विधानसभा में वित्तमंत्री सुरेश खन्ना ने बजट पढ़ते हुए कहा, प्रदेश में युवाओं को रोजगार के लिए ब्याजमुक्त लोन दिया जाएगा।
इसके अलावा युवाओं को स्मार्ट फोन और टैबलेट पहले की ही तरह दिए जाएंगे। प्रतियोगी छात्रों को घर के पास ही कोचिंग सुविधा मिले, इसके लिए सभी जिलों में मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के तहत कोचिंग खोली जाएंगी। हर साल 1 लाख नए सूक्ष्म उद्यमों की स्थापना की जाएगी। लखनऊ को AI यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सिटी बनाने का ऐलान भी किया गया है।
वित्त मंत्री ने आगे कहा कि बजट में पूँजीगत परिव्यय कुल बजट का लगभग 20.5 प्रतिशत है। पूँजीगत परिव्यय के अन्तर्गत अवसंरचना निर्माण, विस्तार और निवेश संबंधी व्यय आते हैं। उद्योग, आवागमन, उत्पादों की बाजार तक पहुंच तथा प्रदेश में पूँजी निवेश को आकर्षित करने जैसे महत्वपूर्ण गतिविधियों में पूँजीगत व्यय की भूमिका अत्यन्त महत्वपूर्ण होती है।
इस बजट में अवस्थापना विकास हेतु 22 प्रतिशत, शिक्षा हेतु 13 प्रतिशत, कृषि और सम्बद्ध सेवाओं हेतु 11 प्रतिशत, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य के क्षेत्र में 6 प्रतिशत, सामाजिक सुरक्षा कार्यक्रमों हेतु 4 प्रतिशत एवं संसाधन आवंटित किये गये हैं।
वित्त मंत्री ने कहा कि हमने बजट में शोध एवं विकास तथा सूचना प्रौद्योगिकी पर भी ध्यान दिया है। विधान सभा को आधुनिक आईटी सिस्टम्स से लैस करने के लिये बजट में विशेष रूप से व्यवस्था प्रस्तावित की गई है। यह प्रक्रिया आगे भी चलती रहेगी।
योगी बोले- बजट गरीब, किसान, युवा और महिलाओं को समर्पित
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, यह बजट सनातन संस्कृति की सर्वे भवन्तु सुखिनः की अवधारणा के अनुरूप गरीब, अन्नदाता किसान, युवा और महिला उत्थान को समर्पित है। पीएम मोदी के विजन को साकार करते हुए 'वंचित को वरीयता' इस बजट का केंद्रीय भाव है।
पहली बार 65 करोड़ से अधिक पर्यटक उत्तर प्रदेश आए हैं जिनमें 14 लाख से अधिक विदेशी पर्यटक थे। 2025-26 का यह बजट गरीब, अन्नदाता किसान और युवा महिलाओं के उत्थान को समर्पित है। यह बजट 8 लाख करोड़ रुपए से अधिक का है। यह बजट डबल इंजन सरकार की प्रतिबद्धता को भी दिखाता है।
Read More: यूपी के मऊ में दर्दनाक हादसा, दूसरी लेन में घुसी स्कॉर्पियो, ट्रेलर से टकराई, 5 की मौत




