img

हेल्थ डेस्क। गर्मी बहुत तेजी से बढ़ रही है। तापमान एक के बाद एक नए रिकॉर्ड बना रहा है। ऐसे में ज्यादातर लोग हीट स्ट्रोक के शिकार हो रहे हैं। इस भीषण गर्मी में बहुत जरुरी काम हो तभी घर से बाहर निकलें। आज हम इस खबर के माध्यम से हीट स्ट्रोक से बचने और लक्षण के बारे में बताएंगे। गर्मियों में लू से बचने के लिए खुद को फिट और स्वस्थ रखना जरूरी है। आइये जानें इससे बचने के उपाय के बारे में-

हीट स्ट्रोक के लक्षण और बचाव के तरीके

कमजोरी
चक्कर आना
उल्टी
ढीली गति
बुखार
भयंकर सरदर्द
शुष्क त्वचा
मांसपेशियों की ऐंठन
बेहोश होना


हीट स्ट्रोक से बचने के लिए करें ये काम

-ढीले कपड़े पहनें.
-खूब सारा पानी पीओ।
-दोपहर के समय घर से बाहर निकलने से बचें।
-धूप में बाहर जाते समय छाते का प्रयोग करें।
-मुंह और सिर को ढककर घर से बाहर निकलें।
-जितना हो सके तला हुआ खाना कम से कम खाएं।
-कार्बोनेटेड शीतल पेय का सेवन कम मात्रा में करें।
-चाय और कॉफ़ी पीने से बचें.
-दही और छाछ पियें.
-खाने में नमक की मात्रा बढ़ा दें. इससे शरीर में सोडियम की कमी नहीं होगी।

हीट स्ट्रोक से बचने के घरेलू उपाय

-घर से निकलने से पहले आम पन्ना, नींबू पानी या नारियल पानी पिएं।
-गर्मियों में बार-बार गर्म से ठंडे या ठंडे से गर्म स्थान पर जाने से बचें।
-अधिक पानी वाले फल जैसे तरबूज, खीरा और शकरकंद का अधिक सेवन करें। इससे शरीर में प्राकृतिक इलेक्ट्रोलाइट्स का स्तर सामान्य रहेगा।
-गर्मियों में प्याज खाने से बीमार होने की संभावना कम हो जाती है। खाना पकाते समय प्याज का प्रयोग करें।
-लू से बचने के लिए ये घरेलू उपाय अपनाए जा सकते हैं, लेकिन अगर आपकी तबीयत बिगड़ जाए तो तुरंत डॉक्टर से सलाह लें।

(नोट : यह खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है। भीषण गर्मी में सेहत संबंधी कोई भी समस्या होने पर डॉक्टर की सलाह जरूर लें।)


Read More: NEET की नई तारीख का ऐलान, 21 जून को दोबारा परीक्षा होगी