img

हेल्थ/ लाइफस्टाइल डेस्क। Summer SkinCare Tips :गर्मियों का मौसम शुरू हो गया है। गर्मी का सबसे ज्यादा असर आपकी त्वचा पड़ता है।  त्वचा का ठीक ढंग से रख रखाव के कारण कई समस्याएं हो सकती हैं। इस समस्या से निपटने के लिए एलोवेरा सबसे आसान उपाय है। आइए जानते हैं एलोवेरा से होने वाले फायदे के बारे में -----


1. एलोवेरा और नीम के पत्ते: नीम में जीवाणुरोधी और एंटिफंगल गुण होते हैं। जो त्वचा से संक्रमण और खुजली को दूर करने में मदद करता है। सबसे पहले 10-15 नीम के पत्तों को पीसकर पेस्ट बना लें। इसमें 2 बड़े चम्मच ताजा एलोवेरा जेल मिलाएं। इस मिश्रण को खुजली वाले क्षेत्र पर लगाएं और 15-20 मिनट तक लगा रहने दें। फिर ठंडे पानी से धो लें।


2. एलोवेरा और हल्दी: हल्दी प्राकृतिक रूप से एंटीसेप्टिक और सूजनरोधी गुणों से भरपूर होती है। जो त्वचा पर होने वाली खुजली और जलन से राहत दिलाने में मदद करता है। इसके लिए आपको 1/2 चम्मच हल्दी पाउडर लेना होगा। फिर इसमें 2 बड़े चम्मच एलोवेरा जेल डालें और अच्छी तरह मिला लें। इसे प्रभावित क्षेत्र पर लगाएं और 15 मिनट बाद धो लें।

3. एलोवेरा और गुलाब जल: गुलाब जल त्वचा को ठंडक पहुंचाता है और खुजली से राहत दिलाता है। इसके लिए 2 चम्मच एलोवेरा जेल में 1 चम्मच गुलाब जल मिलाएं। इसे खुजली वाले क्षेत्र पर धीरे से लगाएं। त्वचा इसे अच्छे से अवशोषित कर लेगी और खुजली की समस्या कम हो जाएगी।

4. एलोवेरा और नारियल तेल: नारियल का तेल त्वचा को गहराई से नमी प्रदान करता है और खुजली से राहत देता है। इसके लिए आपको 2 चम्मच एलोवेरा जेल को 1 चम्मच शुद्ध नारियल तेल के साथ मिलाना होगा। इसके बाद सोने से पहले इसे खुजली वाले स्थान पर लगाएं। आपको इसे पूरी रात ऐसे ही छोड़ना है और सुबह उठने के बाद इसे धो लेना है।

5. एलोवेरा और खीरे का जूस :सूजन और खुजली को कम करने के लिए खीरा भी एक अच्छा विकल्प है। खीरे का रस त्वचा को ठंडक पहुंचाता है और सूजन को कम करता है। इसके लिए आपको बस 1 चम्मच खीरे के रस में 2 चम्मच एलोवेरा जेल मिलाना है। फिर इस मिश्रण को त्वचा पर लगाकर छोड़ दें और 20 मिनट बाद धो लें।

(नोट: यह खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है। किसी भी प्रकार की समस्या होने पर डॉक्टर की सलाह जरूर लें।)


Read More: NEET की नई तारीख का ऐलान, 21 जून को दोबारा परीक्षा होगी