img

एंटरटेनमेंट डेस्क। मशहूर सिंगर शकीरा (Shakira) की तबियत बिगड़ गई है। पेट में तकलीफ के बाद शकीरा को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सिंगर ने खुद ही सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अपना हेल्थ अपडेट फैंस को दिया है। साथ ही पेरू में होने वाले शो कैंसिल किए जाने के लिए माफी मांगी है।  

फेमस सिंगर Shakira तबीयत बिगड़ने के बाद अस्पताल में भर्ती, कैंसिल करना पड़ा  कॉन्सर्ट - famous singer shakira admitted to hospital had to cancel  concert-mobile

Shakira ने इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर कर अपनी सेहत के संबंध में जानकारी फैंस से साझा की है। उन्होंने लिखा, "मुझे आप सभी को यह बताते हुए दुख हो रहा है कि कल रात मुझे पेट की समस्या के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने मुझे परफॉर्म न करने की सलाह दी है। मैं मंच पर आ पाने की स्थिति में नहीं हूं।" शकीरा ने आगे लिखा, "मैं पेरू में अपने फैंस के लिए परफॉर्म करने का बेसब्री से इंतजार कर रही थी। मैं बहुत दुखी हूं कि आज मैं मंच पर नहीं जा पाऊंगी।"

शकीरा (Shakira) का जन्म 2 फरवरी, 1977 को कोलंबिया के बैरेंक्विला में हुआ था। वे बचपन से ही संगीत और डांस में रुचि रखती थीं। अपनी बेहतरीन आवाज़ और अनोखे डांस मूव्स के कारण उन्होंने बहुत कम उम्र में ही संगीत की दुनिया में कदम रख लिया था। 

फीफा वर्ल्ड कप 2010 के लिए उन्होंने थीम सॉन्ग 'वाका वाका - इट्स टाइम फॉर अफ्रीका' गाया था, जो पूरी दुनिया में धूम मचा गया था। यह गाना इतना हिट हुआ कि इससे उनकी लोकप्रियता अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बुलंदियों को छू गई। इस गाने के एनर्जेटिक बीट्स और उनके अफ्रीकन-स्टाइल डांस मूव्स ने फैंस को दीवाना बना दिया था


Read More: OTT पर धमाल मचाने आ रही है 'धुरंधर 2', जानें कब और कहां ऑनलाइन देख पाएंगे फिल्म