हेल्थ डेस्क। गर्मियों के सीजन में दही खाना ज्यादातर लोग पसंद करते हैं। दही को छाछ, लस्सी बनाकर भी खाते है। वहीं इसका इस्तेमाल हमारे घरों में कई तरह से किया जाता है। दही हमारे सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है। दही कई रोगों में बेहद लाभकारी है। लेकिन दही खाने के समय आपको पता होना चाहिए। कई बार लोग दही का सही तरह से सेवन नहीं कर पाते जो उनके सेहत के लिए नुकसान दायक बन जाता है। विशेषज्ञों की माने तो दही खाते समय किन गलतियों से बचना चाहिए। आइये उसको जानें -
दही खाते समय न करें ये गलतियां
-दही को गर्म नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से इसके गुण नष्ट हो जाते हैं। यह पाचन क्रिया को बेहतर बनाता है. लेकिन, इसे पचाना मुश्किल है.
-खांसी सर्दी में लोगों को दही का सेवन नहीं करना चाहिए।
-वजन अधिक है तो दही की जगह छाछ को अपने आहार का हिस्सा बनाएं।
-गर्मी में भी रोजाना दही का सेवन नहीं करना चाहिए। आप रोजाना छाछ पी सकते हैं.छाछ में नमक, काली मिर्च, पुदीना की पत्तियां और जीरा पाउडर मिलाकर पीने से फायदा होता है।
-अगर आप फलों के साथ दही खाते हैं तो यह मेटाबॉलिज्म को धीमा कर देता है और कई तरह की एलर्जी का कारण बन सकता है।
-रात के समय दही नहीं खाना चाहिए। इसे पचाना मुश्किल है.नॉनवेज के साथ दही मिलाकर खाने से भी सेहत को नुकसान पहुंचता है. जिससे शरीर में विषैले तत्व जमा होने लगते हैं।
-दही को दिन में और सीमित मात्रा में खाना बेहतर होगा।
(नोट : यह खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है। इसका सेवन करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।)
Read More: NEET की नई तारीख का ऐलान, 21 जून को दोबारा परीक्षा होगी




