टेक डेस्क। अगर आप नया स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं तो वीवो कम्पनी का यह फोन आपके लिए अच्छा साबित हो सकता है। जी हाँ वीवो कम्पनी का Vivo Y17s स्मार्टफोन कम कीमत दमदार फीचर के साथ मार्केट में पेश कर दिया है। Y17s को Vivo Y15s का सक्सेजर वेरिएंट है, जिसे नवंबर 2021 में सिंगापुर में लॉन्च किया गया था।

Vivo कम्पनी भारत में Vivo V29 5G और Vivo V29 5G Pro स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। कंपनी ने भारत में Vivo T2 Pro 5G स्मर्फों की लॉन्चिंग लॉन्च डेट भी जारी कर दी है। आइये जानते हैं Vivo Y17s स्मार्टफोन की खासियत के बारे में ---
Vivo Y17s की कीमत
कम्पनी ने Vivo Y17s को ग्लिटर पर्पल और फॉरेस्ट ग्रीन कलर ऑप्शन में लॉन्च किया है। कंपनी ने स्मार्टफोन को 6GB रैम और 128GB स्टोरेज वाले सिंगल वेरिएंट में लॉन्च किया है। वीवो ने स्मार्टफोन के एकमात्र वेरिएंट की कीमत SGD 199 (लगभग 12,150 रुपये) रखी है। यह स्मार्टफोन आने वाले हफ्तों में प्रमुख ऑनलाइन और ऑफलाइन स्टोर्स पर उपलब्ध होगा। रिपोर्ट की मने तो वीवो इस फोन को इंडिया में किसी और नाम से लॉन्च कर सकता है।
Vivo Y17s का स्पेसिफिकेशन
स्मार्टफोन 6.56 इंच के आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले से लैस है जिसका रिज़ॉल्यूशन 1612 × 720 पिक्सल है। Vovo Y17s मीडियाटेक हेलियो G85 SoC चिपसेट से लैस है। स्टोरेज की बात करें तो इसमें 6GB LPDRR4X रैम और 128GB eMMC 5.1 स्टोरेज दी गई है।
Vivo Y17s में डुअल रियर कैमरा सेटअप है। फोन में f/1.8 अपर्चर वाला 50MP प्राइमरी सेंसर और सेकेंडरी 2MP डेप्थ सेंसर है। डिवाइस में वॉटरड्रॉप नॉच के अंदर 8MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है। Vivo Y17s में 15W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली 5000mAh की बड़ी बैटरी है।
Read More: AC, TV और स्मार्टफोन के बढ़ने वाले हैं दाम, जेब पर पड़ने वाली है महंगाई की मार




