img

हेल्थ न्यूज। गर्मियों का मौसम शुरू हो चुका है। ऐसे में अपने स्वास्थ्य का भी ख्याल रखना पड़ता है। इसलिए इस मौसम में अपने खान पान का खास ध्यान देना चाहिए। इस मौसम में लोग सलाद के रुप प्याज का सेवन बहुत करते हैं। प्याज खाने से शरीर को कई स्वास्थ्य लाभ होते हैं जो सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। आइये जानते हैं प्याज खाने के फायदे ----

गर्मी में प्याज खाने के फायदे

हीट स्ट्रोक से बचाव : गर्मियों में प्याज खाने से हीट स्ट्रोक से बचा जा सकता है। गर्मी के मौसम में लू का खतरा बढ़ जाता है, लेकिन कच्चा प्याज शरीर के तापमान को संतुलित रखने में मदद करता है और हीट स्ट्रोक से बचाव करता है।

ठंडक और ताजगी : प्याज की तासीर ठंडी होती है, और गर्मी में इसे खाने से यह नेचुरल तरीके से ठंडक प्रदान करता है। प्याज खाने से आप दिनभर ताजगी महसूस करते हैं और गर्मी से राहत मिलती है।

पाचन में सुधार : प्याज फाइबर से भरपूर होता है, जो पाचन तंत्र को बेहतर बनाने में मदद करता है। गर्मियों में पेट की समस्याएं बढ़ जाती हैं, और प्याज का सेवन उन समस्याओं, जैसे कब्ज, से राहत दिला सकता है।

इम्युनिटी बूस्ट : प्याज में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स और विटामिन C शरीर की इम्युनिटी को बूस्ट करने में मदद करते हैं। इससे गर्मियों के मौसम में होने वाली बीमारियों से बचाव संभव होता है।

पोषक तत्व : प्याज में सल्फर, फाइबर, पोटैशियम, कैल्शियम, और विटामिन B और C जैसे कई पोषक तत्व होते हैं, जो सेहत के लिए बहुत फायदेमंद हैं। प्याज में ऐसे न्यूट्रिएंट्स भी पाए जाते हैं, जो कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करने में मदद कर सकते हैं।

 


Read More: NEET की नई तारीख का ऐलान, 21 जून को दोबारा परीक्षा होगी