
हेल्थ/लाइफस्टाइल डेस्क। जामुन सेहत के लिए बहुत ही लाभदायक फल है। यह कई बीमारियों की जोखिम को कम करने में मदद करता है। इसमें कैल्शियम, आयरन, मैग्नीशियम, फाइबर, फास्फोरस जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। खासकर डायबिटीज के मरीजों के लिए एक बेस्ट फ्रूट है क्योंकि यह रक्त शर्करा को नहीं बढ़ाता। फल के साथ साथ जामुन की गुठली भी बेहद कारगर दवा है।
जामुन खाने के फायदे
1- जामुन एक ऐसा फल है, जिसका सेवन डायबिटीज के मरीज आसानी से कर सकते हैं। इसके बीजों में जंबोलाना नामक तत्व पाया जाता है, जो शुगर लेवल को कंट्रोल करने में सहायक है। इस फल का ग्लाइसेमिक इंडेक्स भी कम होता है।
2- जामुन हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए काफी फायदेमंद होता है। इसे खाने से ब्लड प्रेशर के जोखिम को कम करने में मदद मिल सकती है। इसमें पोटैशियम अधिक मात्रा में पाया जाता है, जो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मददगार है।
3- जामुन फाइबर से भरपूर होता है और इसमें कैलोरी कम होती है। यह आपके पेट को भरा रखने और वजन घटाने में मदद कर सकता है। इसके अलावा, यह पाचन को बेहतर बनाता है। अगर आप वजन कम करना चाहते हैं, तो अपनी डाइट में जामुन जरूर शामिल करें।
4- जामुन विटामिन-सी और आयरन से भरपूर होते हैं। ये पोषक तत्व शरीर में हीमोग्लोबिन बढ़ाने में मदद करते हैं। हीमोग्लोबिन का स्तर बढ़ने से आप फीट रहेंगे। इसमें मौजूद आयरन खून को भी साफ रखता है।
5- अगर आपको मसूड़ों से खून आने की शिकायत है तो जामुन और इसकी पत्तियों को चूसने से यह समस्या कम हो सकती है। जामुन की पत्तियों में एंटी बैक्टीरियल गुण होते हैं, जिससे यह समस्या कम हो सकती है।
(नोट : यह खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है। किसी भी बीमारी होने पर डॉक्टर की सलाह जरूर लें।)
Read More: लखनऊ में मिले कोरोना के 3 नए केस, बुजुर्ग , बच्ची और युवती की रिपोर्ट पॉजिटिव