हरिद्वार। हरिद्वार में एक महिला से दहेज़ प्रताड़ना का मामले सामने आया है। महिला ने पति पर दहेज में तीन लाख रुपये मांगने और मना करने पर पिटाई करने का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि पति ने उसके साथ आप्रकृतिक संबंध बनाने का भी प्रयास किया। महिला ने पति पर उसका सिर चूल्हे में डालकर चेहरा जलाने का भी आरोप लगाया है। इससे महिला के चेहरे का कुछ हिस्सा झुलस गया। महिला ने इस संबंध में पुलिस से शिकायत की है।
पति दहेज़ में तीन लाख रुपए की कर रहा डिमांड
मिली जानकारी के अनुसार रुड़की गंगनहर कोतवाली क्षेत्र निवासी एक महिला ने पुलिस को शिकायत देते हुए बताया कि उसकी शादी 17 दिसंबर 2022 को सिविल लाइंस क्षेत्र निवासी एक युवक से हुई थी। परिजनों ने शादी में करीब सात लाख रुपये खर्च किए थे। शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग दहेज के लिए परेशान कर रहे थे। पति दहेज में तीन लाख रुपये की मांग कर रहा था। महिला के इंकार करने पर उसकी पिटाई की गई।
महिला ने दर्ज कराई शिकायत
महिला का आरोप है कि पति ने उसके साथ अप्राकृतिक संबंध बनाने के भी प्रयास किए। बीते 23 मार्च 2023 को पति ने उसका चेहरा जला दिया था। शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने उसे बचाया। मायके पक्ष के लोगों ने उसका इलाज कराया। इस संबंध में महिला ने गंगनहर कोतवाली पुलिस से शिकायत की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। गंगनहर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक एश्वर्य पाल ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है इसके बाद आगे की कार्रवाई कि जाएगी।
Read More: Uttarakhand Board Result: 10वीं में अक्षत गोपाल, 12वीं में गीतिका पंत और सुशीला मेंहदीरत्ता टॉपर




