img

नई दिल्ली। पंजाब नेशनल बैंक (PNB) से लोन धोखाधड़ी मामले में आरोपी भगोड़े हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी को पुलिस ने बेल्जियम में गिरफ्तार कर लिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, चोकसी को केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) की अपील पर शनिवार को गिरफ्तार किया गया फिलहाल वह जेल में है। भारत ने बेल्जियम के साथ चोकसी के प्रत्यर्पण की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

Mehul Choksi: All About The Fugitive Businessman Wanted By India And His  Alleged Financial Crimes - News18
पीएनबी लोन घोटाले का आरोपी मेहुल चोकसी

पुलिस ने चोकसी को गिरफ्तार करते समय दो गिरफ्तारी वारंट का हवाला दिया। ये मुंबई की एक अदालत ने जारी किए थे। रिपोर्ट में कहा गया है कि वारंट 23 मई, 2018 और 15 जून, 2021 की तारीख के थे। ऐसा माना जा रहा है कि चोकसी अपनी खराब सेहत का हवाला देते हुए जमानत और तत्काल रिहाई की मांग कर सकता है।

चोकसी पर 13,850 करोड़ रुपए का घोटाला करने का आरोप है। पिछले महीने खुलासा हुआ था कि मेहुल चोकसी बेल्जियम में छुपा हुआ है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मेहुल पत्नी प्रीति चोकसी के साथ रह रहा है, जिन्हें बेल्जियम की नागरिकता मिली है। बेल्जियम के विदेश मंत्रालय ने ही चोकसी की मौजूदगी की जानकारी दी थी। पीएनबी लोन घोटाले के मामले में मेहुल चोकसी का भतीजे नीरव मोदी भी सह-आरोपी है। उसे भी लंदन से भारत प्रत्यर्पित किए जाने की प्रक्रिया चल रही है।
 


Read More: बिहार: नालंदा के शीतलाष्टमी मंदिर में भगदड़ , 8 महिलाओं की मौत , सरकार ने दिया जांच का आदेश