नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल और उनकी पत्नी धनश्री वर्मा का तलाक हो गया है। कानूनी कार्यवाही पूरी करने के बाद दोनों ने आधिकारिक तौर पर अलग होने का फैसला किया है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार, गुरुवार को बांद्रा फैमिली कोर्ट में अंतिम सुनवाई और सभी आवश्यक औपचारिकताएं पूरी हुईं, जिसमें दोनों सुबह 11:00 बजे से मौजूद थे।

रिपोर्ट के अनुसार, सुनवाई के दौरान जज ने इस कपल को काउंसलिंग सेशन में शामिल होने का निर्देश दिया, जो करीब 45 मिनट तक चला। जज के पूछे जाने पर चहल और धनश्री दोनों ने पुष्टि की कि वे आपसी सहमति से तलाक चाहते हैं। बांद्रा फैमिली कोर्ट में चर्चा के बाद जज ने शाम 4:30 बजे आधिकारिक तौर पर तलाक को मंजूरी दे दी। युजवेंद्र और धनश्री की शादी 11 दिसंबर 2020 को हुई थी।
वकील ने यह भी खुलासा किया कि अंतिम फैसला लेने से पहले दोनों पिछले 18 महीनों से अलग रह रहे थे। चहल और उनकी पत्नी धनश्री के तलाक की अफवाहें काफी समय से सोशल मीडिया पर चल रही थीं। हालांकि चहल और धनश्री का अभी तक ऑफिशियल बयान सामने नहीं आया है।
Read More: Uttarakhand Rain Alert : दून-बागेश्वर में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, राज्य में मानसून सक्रिय




