img

नई दिल्ली। चैंपियंस ट्रॉफी में जबरदस्त प्रदर्शन कर रही भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा को लेकर कांग्रेस पार्टी विवाद में फंस गई है। कांग्रेस प्रवक्ता शमा मोहम्मद ने  रोहित शर्मा की फिटनेस और कप्तानी पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा- एक खिलाड़ी के तौर पर रोहित शर्मा मोटे है, उन्हें अपना वजन कम करना चाहिए।

इसके साथ ही शमा मोहम्मद ने यह भी कहा कि रोहित भारत के सबसे निराश करने वाले कप्तान हैं। कांग्रेस प्रवक्ता के बयान को भाजपा हमलावर हो गई है। पार्टी ने इसे एक सेल्फमेड चैंपियन (रोहित) का अपमान और बॉडी शेमिंग बताया।

शमा मोहम्मद ने रोहित शर्मा की तुलना भारत के पूर्व क्रिकेट दिग्गजों से की। उन्होंने X पर लिखा, 'जब सौरव गांगुली, सचिन तेंदुलकर, राहुल द्रविड़, महेंद्र सिंह धोनी, विराट कोहली, कपिल देव और रवि शास्त्री जैसे दिग्गजों से तुलना करें तो रोहित शर्मा में ऐसा क्या वर्ल्ड क्लास है? वह एक औसत दर्जे के खिलाड़ी और कप्तान हैं, जिन्हें बस किस्मत से भारतीय टीम की कप्तानी मिल गई।'


Read More: IPL 2026: विराट कोहली के सिर सजी ऑरेंज कैप, जीटी के खिलाफ ताबड़तोड़ 81 रन जड़े