img

मुंबई। The Kerala Story News: बॉलीवुड एक्ट्रेस अदा शर्मा की फिल्म ‘द केरला स्टोरी’ (The Kerala Story) बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। इस फिल्म को लेकर जितने विवाद हो रहे हैं, उससे यही लग रहा है कि इस फिल्म को फायदा हो रहा है।

 ‘द केरला स्टोरी’   (The Kerala Story) फिल्म अच्छी कमाई करने में कामयाब रही है। फिल्म ने अपने पहले वीकेंड में 35.25 करोड़ का कलेक्शन कर धमाकेदार कमाई की है। फिल्म ने हफ्ते के पहले दिन यानी सोमवार को भी अच्छा कलेक्शन किया है।

 माउथ पब्लिसिटी से केरला स्टोरी (The Kerala Story) को काफी फायदा हो रहा है। फिल्म की कमाई को देखते हुए ‘द केरला स्टोरी’ विवेक अग्निहोत्री की ‘द कश्मीर फाइल्स’ से आगे निकलने की उम्मीद है। केरला स्टोरी  (The Kerala Story) का पहले दिन का कलेक्शन कश्मीर फाइल्स से काफी बेहतर रहा। सुदीप्तो सेन के निर्देशन में बनी फिल्म ने सोमवार को 15 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया। फिल्म के कुल कलेक्शन की बात करें तो 4 दिनों में 46 करोड़ से ज्यादा की कमाई की है। फिल्म महाराष्ट्र और केरल में अच्छा बिजनेस कर रही है।

सकानिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘द केरला स्टोरी’  (The Kerala Story) का रेवेन्यू जल्द ही 100 से 200 करोड़ रुपये तक जा सकता है। फिल्म का कुल बजट 35 से 40 करोड़ रुपये के बीच बताया जा रहा है, जिसे महज 4 दिनों में बटोर लिया गया है। 

फिल्म में एक्ट्रेस अदा शर्मा की परफॉर्मेंस की काफी तारीफ हो रही है। फिल्म केरल की 4 लड़कियों की कहानी बताती है, जिनका ब्रेनवॉश करके आईएसआईएस में शामिल होने के लिए मजबूर किया जाता है। फिल्म की कहानी का केरल समेत कई राज्यों में कड़ा विरोध हो रहा है।
 


Read More: OTT पर धमाल मचाने आ रही है 'धुरंधर 2', जानें कब और कहां ऑनलाइन देख पाएंगे फिल्म