img

मुंबई। कॉमेडियन कुणाल कामरा को महाराष्ट्र के डिप्टी CM एकनाथ शिंदे पर पैरोडी सॉन्ग बनाना महंगा पड़ गया है। एफआईआर के बाद अब मुंबई की खार पुलिस ने कुणाल कामरा को समन भेजा है। इसमें उन्हें मंगलवार सुबह 11 बजे जांच अधिकारी के सामने पेश होने को कहा गया है। हालांकि, कुणाल इस समय मुंबई में नहीं हैं।

इस बीच विवाद पर एकनाथ शिंदे का बयान भी सामने आया है। उन्होंने कहा- हम व्यंग्य समझते हैं, लेकिन उसकी सीमा होनी चाहिए। यह तो ऐसा है जैसे किसी के खिलाफ बोलने की सुपारी ली गई हो।

mumbai police called kunal kamra this was his reaction after the fir -  Prabhasakshi latest news in hindi
कॉमेडियन कुणाल कामरा

इधर, सोमवार रात कुणाल का मामले में पहला रिएक्शन आया। उन्होंने सोशल मीडिया x पर लिखा- वह माफी नहीं मांगेंगे। मैंने जो कहा वह बिल्कुल वही है। यह कुछ ऐसा है जो अजित पवार (फर्स्ट डिप्टी CM) ने एकनाथ शिंदे (सेकेंड डिप्टी CM) के बारे में कहा था।

कुणाल ने कहा- मैं इस भीड़ से नहीं डरता और मैं अपने बिस्तर के नीचे छिपकर इस घटना के शांत होने का इंतजार नहीं करूंगा। दरअसल, 23 मार्च को कामरा का एक वीडियो सामने आया था, जिसमें वे एक पैरोडी सॉन्ग गा रहे हैं। इसकी पहली लाइन 'ठाणे की रिक्शा चेहरे पर दाढ़ी, आंखों पर चश्मा हाय...' है। जिस पर विवाद हुआ।


Read More: बंगाल में पहले चरण के मतदान के दौरान हुई हिंसा पर चुनाव आयोग सख्त, कैमरों के डेटा सुरक्षा के लिए जारी किए नए निर्देश