लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के विभूति खंड स्थित होटल से विदेशी महिला का शव मिला है। महिला उज्बेकिस्तान की रहने वाली है। वह 2 मार्च को एक युवक के साथ होटल में रुकने आई थी। 3 दिन बाद युवक उसे होटल छोड़कर चला गया। इसके बाद से वह अकेले ही कमरे में रुकी हुई थी।
होटलकर्मियों ने पुलिस को बताया कि कल महिला ने कुछ सामान मंगवाया था। मंगलवार सुबह जब सफाई वाला गया तो कमरे की बेल बजाई। काफी देर बाद दरवाजा न खुलने पर गेट मास्टर चाबी से खोला गया। जहां महिला अचेत अवस्था में मिली।
उज्बेकिस्तान से आई महिला एक युवक के साथ 2 मार्च को विभूति खंड के अतिथि इन होटल पहुंची। दोनों ने एक साथ रुकने के लिए किराए पर कमरा लिया। इसके बाद दोनों कमरा नंबर 109 में ठहरे। तीन दिन तक साथ रहने के बाद युवक महिला को छोड़कर कहीं चला गया।
5 मार्च से महिला अकेले ही होटल में रह रही थी। वह होटल की सर्विस भी ले रही थी। होटल वालों ने बताया कि 10 मार्च को महिला ने खाने के सामान के साथ पानी भी ऑर्डर किया था। 11 मार्च की सुबह जब सर्विस के लिए अपडेट लिया गया।
महिला के रूम का दरवाजा अंदर से बंद मिला। इसके बाद मास्टर की से दरवाजा खोला गया। विदेशी महिला अचेत हालत में मिली। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची ने शव को कब्जे में ले लिया है।
Read More: लखनऊ के गोमती नगर में निर्माणाधीन इमारत गिरी, मजदूर दबे, एक की मौत




