हेल्थ/लाइफस्टाइल। गर्मी के मौसम में बाहर जाने में हिचकिचाते हैं। इसलिए की बाहर तेज धूप से कहीं स्किन काली न पड़ जाए। ऐसे में अगर आप अपने स्किन से कालेपन को दूर करना चाहते हैं तो यह खबर आपके लिए महत्वपूर्ण हो सकती है। ऐसे में इस मौसम में कई ऐसे फल होते हैं जो आपके स्किन और स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं। हम बात कर रहे हैं आम की। इसमें मैग्नीशियम, पोटेशियम, फोलेट, विटामिन ए, सी और ई और आहार फाइबर से भरपूर होते हैं। इसलिए यह आपकी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। यह आपकी त्वचा को भी कई फायदे पहुंचा सकता है। अगर नहीं तो आज हम आपके लिए आम का फेस मास्क बनाने का तरीका लेकर आए हैं।
मैंगो फेस मास्क दही की मदद से तैयार किया जाता है। आम में विटामिन बी और विटामिन सी जैसे गुण होते हैं। इसलिए इस फेस मास्क को लगाने से आपकी त्वचा में कोलेजन की मात्रा बढ़ाने में मदद मिलती है। इसके साथ ही त्वचा हाइड्रेट रहती है जिससे आप रूखेपन की समस्या से बच सकते हैं, तो आइए जानते हैं (कैसे बनाएं मैंगो फेस मास्क) आम का फेस मास्क कैसे बनाएं…
मैंगो फेस मास्क बनाने के लिए आवश्यक सामग्री-
- 2 बड़े चम्मच आम का गूदा
- 1 बड़ा चम्मच दही
- 1 चम्मच शहद
- मैंगो फेस मास्क1
मैंगो फेस मास्क कैसे बनाएं?
- सबसे पहले मैंगो फेस मास्क बनाने के लिए एक बाउल लें।
- फिर आप आम का गूदा, दही और शहद डालें।
- इसके बाद इन चीजों को अच्छे से मिलाकर पेस्ट बना लें।
- अब आपका मैंगो फेस मास्क तैयार है।
मैंगो फेस मास्क का उपयोग कैसे करें?
- मैंगो फेस मास्क लगाने से पहले अपने चेहरे को अच्छी तरह से साफ कर लें।
- फिर तैयार मास्क को अपने पूरे चेहरे पर अच्छे से लगाएं।
- इसके बाद आप इसे करीब 15 से 20 मिनट तक लगाएं और सूखने दें।
- फिर इसे नॉर्मल पानी से धो लें।
- सर्वोत्तम परिणामों के लिए, आपको सप्ताह में कम से कम एक बार इस फेस मास्क को अवश्य लगाना चाहिए।




