- सलमान की फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' होगी फ्लॉप
मुंबई। सलमान खान स्टारर 'किसी का भाई किसी की जान' 21 अप्रैल को रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है। फिल्म की रिलीज में सिर्फ एक दिन बाकी है। सलमान खान के साथ अन्य कलाकार भी फिल्म का जमकर प्रमोशन करते नजर आ रहे हैं, वहीं अभिनेता केआरके उर्फ कमाल आर खान ने भविष्यवाणी की है कि सलमान खान की फिल्म नहीं चलेगी। इतना ही नहीं उन्होंने फिल्म के मेकर्स की भी आलोचना की है।
केआरके ने ट्वीट किया, 'मेरे सूत्रों के मुताबिक कल 'किसी का भाई किसी की जान' के प्रोड्यूसर अपनी रेपुटेशन बचाने के लिए 20 करोड़ रुपये के टिकट खुद खरीदेंगे। लेकिन सच तो यह है कि डूबने वाले को कोई नहीं बचा सकता। जनता उसे सड़कों पर लाएगी और उसे दिखाएगी कि वह किस लायक है।' केआरके ने इस ट्वीट में बिना नाम लिए सलमान खान की आलोचना की है।
इसके अलावा उन्होंने एक पोल भी करवाया कि कितने लोग फिल्म देखने के लिए उत्साहित हैं। 43 फीसदी लोगों ने कहा कि वे फिल्म देखने के लिए उत्साहित हैं। उसके बाद केआरके ने भी भविष्यवाणी की थी कि फिल्म पहले दिन 9 से 10 करोड़ रुपये ही कमा पाएगी।
इस बीच, यह पहली बार नहीं है जब केआरके ने सलमान खान की आलोचना की है। फिल्म का ट्रेलर रिलीज होने पर उन्होंने सलमान की हाइट का मजाक उड़ाया था।
Read More: OTT पर धमाल मचाने आ रही है 'धुरंधर 2', जानें कब और कहां ऑनलाइन देख पाएंगे फिल्म




