लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में महिला की हत्या के मामले में योगी सरकार सख्त हो गई है। प्रदेश में अब सभी ऑटो और ई-रिक्शा ड्राइवरों का वेरिफिकेशन कराया जाएगा। जिन ड्राइवर पर मुकदमे दर्ज हैं या अपराधी प्रवृत्ति के हैं, उन पर पुलिस कार्रवाई करेगी।
कानून- व्यवस्था की समीक्षा के दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ पुलिस कमिश्नर अमरेंद्र कुमार सेंगर को कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने कहा, लखनऊ में आलमबाग में बस स्टैंड से महिला को अगवा कर हत्या किए जाने की घटना रोकी जा सकती थी। लेकिन पुलिस अलर्ट नहीं थी। न ही पहले की तरह ऑटो और ई-रिक्शा ड्राइवरों पर नजर रखी गई।
सीएम योगी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जुड़े 75 जिलों के SP-DM को चेतावनी दी। कहा, लखनऊ जैसी घटना दोबारा किसी भी सूरत में किसी भी जिले में नहीं होनी चाहिए।
Read More: लखनऊ के गोमती नगर में निर्माणाधीन इमारत गिरी, मजदूर दबे, एक की मौत




