टेक न्यूज़। वॉट्सऐप (WhatsApp) दुनिया का सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाने वाला इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप है। यह सिर्फ चैटिंग के लिए ही नहीं, बल्कि वॉयस और वीडियो कॉलिंग समेत कई चीजों में इस्तेमाल किया जाता है। आपको ये जानकर हैरानी हो सकती है कि वॉट्सऐप पर भी वॉइस कॉल और वीडियो कॉल की रिकॉर्डिंग की जा सकती है लेकिन इसके लिए आपको कुछ आसान ट्रिक्स से अपनाने होंगे। WhatsApp कॉल को भी रिकॉर्ड किया जा सकता है। बस आप ये तरीका जान लीजिए कि ऐसा कैसे हो सकता है।
वॉट्सऐप कॉल को ऐसे करें रिकॉर्ड
वॉट्सऐप (WhatsApp) में इन-बिल्ट कॉल रिकॉर्डिंग का फीचर नहीं होता है, जिससे लोग मानते हैं कि उनकी कॉल पूरी तरह से प्राइवेट है. लेकिन अगर आपको किसी जरूरी कारण से वॉट्सऐप कॉल रिकॉर्ड करनी है, तो आप बिना किसी थर्ड-पार्टी ऐप के भी ऐसा कर सकते हैं.
फोन के स्क्रीन रिकॉर्डिंग फीचर का इस्तेमाल करें
-जब आप वॉट्सऐप (WhatsApp कॉल पर बात करें, तो अपने फोन का स्क्रीन रिकॉर्डिंग फीचर को ऑन कर लें
-स्क्रीन रिकॉर्डिंग चालू होने पर, यह ऑडियो और वीडियो दोनों रिकॉर्ड करेगा
-कॉल खत्म होने के बाद, रिकॉर्डिंग अपने आप फोन में सेव हो जाएगी
-अगर रिकॉर्डिंग अपने आप बंद नहीं होती, तो आपको मैन्युअली इसे स्टॉप करना होगा
-रिकॉर्डिंग को देखने के लिए गैलरी या फाइल मैनेजर में जाएं.
Read More: सरकार ने WhatsApp से यूजरनेम फीचर रोकने को कहा, मेटा को नोटिस, 3 दिन में जवाब मांगा




