img

हेल्थ/लाइफ स्टाइल डेस्क।  Weight Loss Juice: आजकल बढ़ते वजन की समस्या से हर कोई परेशान है। अगर आप वजन को कण्ट्रोल करना चाहते हैं तो कुछ हेल्दी जूस अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। ये जूस न सिर्फ वजन घटाने में मदद करेंगे बल्कि आपकी सेहत को स्वस्थ बनाएँगे। आइए जानते हैं वे कौन-कौन से जूस हैं जो वजन कम करने में आपकी मदद कर सकते हैं…

लौकी का जूस: वजन कम करने के लिए लौकी का जूस सबसे अच्छा माना जाता है। हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, सुबह एक्सरसाइज के बाद एक गिलास लौकी का जूस पीना बेहद फायदेमंद होता है। इसमें विटामिन, पोटैशियम, आयरन, पानी और फाइबर भरपूर मात्रा में होते हैं। पेट लंबे समय तक भरा रहता है, जिससे बार-बार खाने की इच्छा कम होती है। शरीर को डिटॉक्स करता है और एनर्जी लेवल बनाए रखता है।

चुकंदर का जूस: अगर आप जल्दी वजन घटाना चाहते हैं, तो चुकंदर का जूस भी अपनी डाइट में शामिल करें। इसमें विटामिन C, पोटैशियम, मैग्नीशियम, आयरन, फाइबर और फोलेट पाया जाता है। मेटाबॉलिज्म बूस्ट करता है, जिससे शरीर तेजी से कैलोरी बर्न करता है। भूख कंट्रोल करने में मदद करता है और एनर्जी लेवल बनाए रखता है।

पत्तागोभी का जूस: पत्तागोभी का जूस पीने से पेट से जुड़ी कई समस्याओं से राहत मिल सकती है। यह आपको कब्ज की समस्या से राहत दिलाने में काफी कारगर है। इससे वजन घटाने में भी मदद मिल सकती है। पत्तागोभी का जूस को स्वादिष्ट बनाने के लिए आप नींबू का रस भी मिक्स कर सकते हैं।

खीरा और पालक का जूस: अगर आप हेल्दी तरीके से वजन कम करना चाहते हैं, तो खीरा और पालक का जूस जरूर पिएं। इसे बनाने के लिए 2 खीरे और एक मुट्ठी पालक का इस्तेमाल करें। खीरे में 95% पानी होता है, जिससे शरीर हाइड्रेट रहता है और टॉक्सिन्स बाहर निकलते हैं। पालक में फाइबर अधिक होता है, जो डाइजेशन सुधारता है और पेट लंबे समय तक भरा रखता है। कम कैलोरी और हाई न्यूट्रिशन के कारण यह वजन कम करने में मदद करता है।

आंवले का जूस: आंवला सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। खासकर, अगर आप तेजी से वजन घटाना चाहते हैं, तो इसे अपनी डाइट में शामिल करें। मेटाबॉलिज्म बूस्ट करता है, जिससे फैट बर्निंग स्पीड बढ़ती है। इम्यूनिटी मजबूत करता है और डाइजेशन में सुधार लाता है। सुबह खाली पेट आंवले का जूस पीने से टॉक्सिन्स बाहर निकलते हैं और वेट लॉस तेज होता है।

(नोट : यह खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है। इसमें बताई गई चीजों को इस्तेमाल में लाने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें)


Read More: NEET की नई तारीख का ऐलान, 21 जून को दोबारा परीक्षा होगी