img

हेल्थ/लाइफस्टाइल डेस्क।  गुनगुना पानी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। क्योंकि यह शरीर को डिटॉक्स करने के साथ-साथ कई स्वास्थ्य समस्याओं को दूर करने में मदद करता है। लेकिन लोग गर्म पानी पीने का सही समय नहीं जानते जिनसे शरीर को नुकसान भी पहुँच सकता है। इसलिए हमें गर्म पानी पीने का सही समय जानना बहुत जरुरी है। आज हम इस खबर के माध्यम से गर्म पानी पीने के सही समय के बार में बताएंगे। आइये जानते हैं इससे होने वाले फायदे के बारे।

गर्म पानी पीने का सही समय

-सुबह उठकर खाली पेट गुनगुना पानी पीने से पाचन तंत्र मजबूत होता है।
-भोजन से पहले गर्म पानी पीने से भूख नियंत्रित रहती है और पाचन क्रिया दुरुस्त होती है।
-रात में सोने से पहले गर्म पानी पीने से बॉडी रिलैक्स होती है और बेहतर नींद आती है।
-अगर आप मेटाबॉलिज्म बूस्ट करना चाहते हैं, तो गर्म पानी में नींबू, शहद, दालचीनी या सौंफ मिलाकर पी सकते हैं।

गर्म पानी पीने के फायदे

-गर्म पानी पीने से पाचन क्रिया तेज होती है और कब्ज की समस्या से राहत मिलती है।
-गर्म पानी मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करता है और कैलोरी बर्न करने में सहायक होता है।
-गुनगुना पानी पीने से तनाव कम होता है और बॉडी रिलैक्स महसूस करती है।
-सुबह गर्म पानी पीने से शरीर से विषैले तत्व बाहर निकलते हैं और त्वचा में निखार आता है।

(नोट : यह खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है। इसमें बताई गई टिप्स इस्तेमाल में लाने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें। )


Read More: सर्दियों का सुपर फूड है तिल, हड्डियां रहेंगी मजबूत , ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहेगा