img

बिहार।  केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय के दो भांजों के बीच फायरिंग हो गई। इस घटना में एक भांजे की मौत हो गई जबकि दूसरा घायल हो गया है। उसकी हालत भी नाजुक बताई जा रही है। फायरिंग में केंद्रीय मंत्री की बहन भी जख्मी हो गई है।  घटना गुरुवार सुबह भागलपुर में नवगछिया के जगतपुर गांव में हुई।

मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक नित्यानंद राय के 2 भांजों जयजीत यादव और विकल यादव में किसी बात को लेकर विवाद हो गया था।  इसके बाद दोनों के बीच गोलीबारी हुई। घटना में विकल यादव की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि जयजीत यादव गंभीर रूप से घायल है। बताया जा रहा है कि गोलीबारी में केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय की बहन को भी गोली लगी है।

गोलीबारी की सूचना मिलते ही नवगछिया पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। घटना की जानकारी मिलते ही रेंज IG विवेक कुमार ने नवगछिया SP को हालात का जायजा लेकर सुरक्षा के सभी उपाय करने के निर्देश दिए हैं। नवगछिया और परबत्ता पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। FSL की टीम पूरे मामले की जांच कर रही है।


Read More: बंगाल में पहले चरण के मतदान के दौरान हुई हिंसा पर चुनाव आयोग सख्त, कैमरों के डेटा सुरक्षा के लिए जारी किए नए निर्देश