मुंबई। बॉलीवुड स्टार विक्की कौशल की फिल्म ‘छावा’ बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त प्रदर्शन कमाई कर रही है। फिल्म ने 11 दिन में 350 करोड़ रुपए से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है।
हालांकि, अब इस फिल्म ने एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. मराठा योद्धाओं गणोजी और कान्होजी शिर्के के वंशजों ने फिल्म पर आपत्ति जताई है। उन्होंने दावा किया है कि उनके पूर्वजों को फिल्म में अनुचित और भ्रामक तरीके से दिखाया गया है। उन्होंने 100 करोड़ रुपये के मानहानि के मुकदमे की धमकी दी है।

इसके जवाब में, ‘छावा’ के डायरेक्टर लक्ष्मण उटेकर ने सार्वजनिक रूप से माफ़ी मांगी. ‘छावा’ में, कहानी के एक टर्निंग प्वाइंट में छत्रपति संभाजी महाराज के भरोसेमंद साथी- गणोजी और कान्होजी, मुगल सम्राट औरंगजेब के साथ मिलकर उन्हें धोखा देते हैं।
गणोजी और कान्होज योद्धाओं के वंशजों का मानना है कि उएनके इतिहास को गलत तरीके से दिखाया गया है । फिल्म की रिलीज के बाद, गणोजी और कान्होजी शिर्के के 13वें वंशज लक्ष्मीकांत राजे शिर्के ने फिल्म निर्माताओं की कड़ी आलोचना की और कहा कि इसमें ऐतिहासिक फैक्ट्स को गलत तरीके से दिखाया गया है।
लक्ष्मीकांत राजे शिर्के ने यह भी घोषणा की कि उन्होंने निर्देशक को कानूनी नोटिस भेजा है और उनके खिलाफ 100 करोड़ रुपये का मानहानि का मुकदमा दायर करेंगे.
Read More: OTT पर धमाल मचाने आ रही है 'धुरंधर 2', जानें कब और कहां ऑनलाइन देख पाएंगे फिल्म




