img

कोलकाता । भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली एक सड़क हादसे में बाल-बाल बच गए। यह हादसा बर्धमान जाते समय हुगली जिले के दादपुर इलाके में दुर्गापुर एक्सप्रेस-वे पर हल्की बारिश के बीच हुआ। गांगुली के काफिले के सामने अचानक एक लॉरी आ गई। उनके वाहन चालक ने समय रहते ब्रेक लगा दिया, लेकिन पीछे आ रही दो गाड़ियों में मामूली टक्कर हो गई।

दादपुर थाना पुलिस के अनुसार, गांगुली की कार को कोई नुकसान नहीं हुआ और न ही गांगुली को किसी प्रकार की चोट आई। काफिले की जिन दो गाड़ियों में टक्कर हुई, उन्हें हल्की क्षति पहुंची, लेकिन चालक पूरी तरह सुरक्षित रहे।

हादसे के बाद भी सौरव गांगुली ने अपने तय कार्यक्रम में हिस्सा लिया। वे बर्धमान विश्वविद्यालय के गुलाबबाग परिसर स्थित ऑडिटोरियम में पहुंचे, जहां उन्होंने छात्रों के सवालों के जवाब दिए। इसके बाद उन्होंने विश्वविद्यालय के मोहन बागान मैदान का भी निरीक्षण किया।

 


Read More: मप्र के सागर में भीषण सड़क हादसा, पुलिस के 4 जवानों की मौत, कंटेनर से टकराई गाड़ी