img

-सभी मुकदमों जमानत मिलने के बाद रिहाई

हरदोई। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान के बेटे अब्दुल्ला आजम को 17 माह बाद उत्तर प्रदेश की हरदोई जेल से रिहा कर दिया गया है।

सभी मुकदमों में जमानत मिलने के बाद उनकी रिहाई हुई हैं। शत्रु सम्पत्ति समेत 42 मामलों में उनकी रिहाई हुई है। दो जन्म प्रमाण पत्र मामले में सात साल की सजा हुई थी। जेल से रिहा होने बाद अब्दुल्ला हरदोई से रामपुर के लिए रवाना हो गए हैं। इस दौरान मौके पर समर्थकों की भारी भीड़ है।

अब अब्दुल्ला आजम के खिलाफ कोई भी मामला लंबित नहीं है, इसलिए उनकी रिहाई संभव हुई। वहीं, सपा के कद्दावर नेता आजम खान इस समय हरदोई जेल में बंद हैं. अब्दुल्ला आजम की रिहाई की खबर फैलते ही उनके फैंस और सपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई है।

दरअसल, अब्दुल्ला आजम खान फर्जी जन्म प्रमाण पत्र मामले में दोषी करार दिए जाने के बाद 7 साल की सजा काट रहे थे। इस मामले में उन्हें सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिली थी. हालांकि, रामपुर एमपी-एमएलए कोर्ट में शत्रु संपत्ति से जुड़े मामले में जमानत न मिलने के कारण उनकी रिहाई संभव नहीं हो पाई थी, लेकिन एमपी-एमएलए कोर्ट से जमानत मिलने के बाद आज उन्हें जेल से रिहा कर दिया गया। 


Read More: लखनऊ के गोमती नगर में निर्माणाधीन इमारत गिरी, मजदूर दबे, एक की मौत