img

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी( BJP) की विधायक रेखा गुप्ता दिल्ली की 9वीं मुख्यमंत्री के तौर पर आज यानी गुरुवार को शपथ लेंगी। शपथ ग्रहण समारोह दोपहर 12 बजे रामलीला मैदान में होगा।

रेखा गुप्ता के साथ 6 मंत्री भी शपथ लेंगे। इसमें अरविंद केजरीवाल को हराने वाले प्रवेश वर्मा, आशीष सूद, मनजिंदर सिंह सिरसा, रविंदर इंद्राज सिंह, कपिल मिश्रा और पंकज कुमार सिंह का नाम शामिल है।

Rekha Gupta Education: जानें, कितनी पढ़ी-लिखी हैं दिल्ली की होने वाली सीएम रेखा  गुप्ता, देखें एजुकेशन क्वालिफिकेशन और पेशा

शपथ से पहले रेखा गुप्ता ने गुरुवार सुबह मीडिया से बातचीत में कहा,'यह बहुत बड़ी जिम्मेदारी है। मुझ पर भरोसा जताने के लिए मैं PM मोदी और पार्टी हाईकमान का शुक्रिया अदा करती हूं। मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं दिल्ली की CM बनूंगी। मैं शीशमहल में नहीं रहूंगी।'

शीशमहल दिल्ली के मुख्यमंत्री का आधिकारिक आवास है। अरविंद केजरीवाल ने इसे बनवाया था। भाजपा का आरोप है कि केजरीवाल ने इसे बनवाने में नियमों को ताक पर रखकर करोड़ों रुपए खर्च किए थे। भाजपा ने इसे चुनावी मुद्दा भी बनाया था।


Read More: ICSE, ISC बोर्ड का रिजल्ट जारी, 10वीं में 98.18% तो 12वीं में 99% स्टूडेंट्स पास