हेल्थ/लाइफस्टाइल न्यूज। Pineapple Benefits: अनानास जिसे हम पाइनएप्पल (Pineapple) के नाम से जानते है वह सेहत के लिए बेहद फायदेमंद फल है। अनानास विटामिन सी का खजाना है। मैंगनीज और एंजाइम जैसे पोषक तत्व होते हैं। अनानास में मौजूद एंटीऑक्सिडेंट्स और एंजाइम्स इंफ्लेमेशन और कई बीमारियों से बचाते हैं। इसे खाने से इम्यून सिस्टम मजबूत होता है और कैंसर का जोखिम कम होता है।
अनानास के फायदे

1- अगर आप अपना वजन कम करने चाहते हैं, तो पाइनएप्पल इसके लिए एक बेहतरीन फल है। यह वजन घटाने के लिए इसलिए परफेक्ट है, क्योंकि इसमें ज्यादा फाइबर और कैलोरी और कार्बोहाइड्रेट कम होते हैं। यह आपको हाइड्रेटेड रखने के साथ ही आपकी भूख को नियंत्रित करने और अत्यधिक खाने से बचने में मदद करता है।
2- अनानास में भारी मात्रा में विटामिन सी, एक शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट और उच्च मात्रा में फाइबर होता है, यह फ्री रेडिकल्स के उत्पादन को रोकने में मदद कर सकता है, जो कैंसर की वजह बनते हैं।
3- पाइनएप्पल में मैंगनीज और विटामिन सी दोनों अच्छी मात्रा में होते हैं। मैंगनीज एक एंटीऑक्सीडेंट है, जो मेटाबॉलिज्म के काम और वृद्धि का समर्थन करता है। विटामिन सी इम्युनिटी बढ़ाने में काफी कारगर है। इन महत्वपूर्ण विटामिन और खनिजों के साथ-साथ इसमें मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से आपकी प्रतिरक्षा प्रणाली मजबूत होती है।
4- अनानास में ब्रोमेलैन नामक एंजाइम होता है, जो पाचन में सहायता करता है और प्रोटीन को तोड़ने में मदद करता है। अपने हाई फाइबर और पानी की ज्यादा मात्रा के कारण, अनानास नियमित और स्वस्थ पाचन तंत्र बनाए रखने और कब्ज को रोकने में मदद करता है।
5- अनानास में मौजूद हाई फाइबर, पोटेशियम और विटामिन सी दिल की सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं। ये पोषक तत्व कोलेस्ट्रॉल लेवल और ब्लड प्रेशर को बनाए रखने में मदद कर सकते हैं, जो दिल से जुड़ी समस्याओं के प्रमुख कारण हैं। यह स्ट्रोक और किडनी की पथरी बनने के जोखिम को कम करने में सहायक है।
(नोट : यह खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है। किसी भी समस्या होने पर डॉक्टर की सलाह जरूर लें)
Read More: NEET की नई तारीख का ऐलान, 21 जून को दोबारा परीक्षा होगी




