लॉस एंजिल्स। ऑस्कर अवॉर्ड सेरेमनी में 23 कैटेगरी में ऑस्कर विजेताओं का अनाउंसमेंट हो चुका है। फिल्म द ब्रूटलिस्ट के लिए एड्रिअन ब्रॉडी ने बेस्ट एक्टर और फिल्म अनोरा के लिए मिकी मेडिसन ने बेस्ट एक्ट्रेस का ऑस्कर जीता।
इस साल सबसे ज्यादा 5 अवॉर्ड फिल्म अनोरा ने बेस्ट पिक्चर, बेस्ट डायरेक्शन, बेस्ट स्क्रीनप्ले, बेस्ट एडिटिंग, बेस्ट एक्ट्रेस कैटेगरी में जीते। वहीं दूसरे नंबर पर फिल्म द ब्रूटलिस्ट को 3 अवॉर्ड मिले हैं।

सीन बेकर के डायरेक्शन में बनी रोमांटिक कॉमेडी फिल्म अनोरा एक सेक्स वर्कर पर आधारित है, जो अमीर बिजनेसमैन से शादी करती है। कांस फिल्म फेस्टिवल में फिल्म को पाम डिओर अवॉर्ड मिल चुका है। 21 मई 2024 को रिलीज हुई ये फिल्म 6 मिलियन डॉलर (52 करोड़) में बनी थी, जिसने 41 मिलियन डॉलर (358 करोड़ रुपए) का कलेक्शन किया था।
भारतीय शॉर्ट फिल्म 'अनुजा' ऑस्कर जीतने से चूकी
लॉस एंजिल्स। हर साल की तरह इस बार भी दुनियाभर के सिनेमा प्रेमी इस खास आयोजन का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। इस साल भी कई बेहतरीन फिल्मों ने ऑस्कर जीतने की दौड़ में अपनी जगह बनाई, जिनमें भारत की ओर से 'अनुजा' भी शामिल थी।
इस नामांकन ने भारतीय सिनेमा के लिए गर्व का क्षण बनाया, लेकिन कड़ी प्रतिस्पर्धा के चलते फिल्म पुरस्कार जीतने से चूक गई। हालांकि, इसके बावजूद यह उपलब्धि भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के लिए एक बड़ा सम्मान है।
Read More: OTT पर धमाल मचाने आ रही है 'धुरंधर 2', जानें कब और कहां ऑनलाइन देख पाएंगे फिल्म




