हेल्थ/लाइफस्टाइल डेस्क। Benefits Onion: प्याज (Onion) एक ऐसी सब्जी है जिसके बिना खाना अधूरा माना जाता है। इसमें कई ऐसे तत्व पाए जाते हैं जो आपके शरीर को जानलेवा बीमारियों से बचाने में सक्षम हो सकते हैं। कई रिसर्च में सामने आई है जिसमें प्याज (Onion) को हार्ट डिजीज, डायबिटीज से लेकर कैंसर से बचाने में फायदेमंद माना गया है। गर्मियों में प्याज लू से बचाने में कारगर हो सकती है। आइए जानते है प्याज (Onion) खाने के फायदे
प्याज खाने के लाभ (Onion Benefits )
1– प्याज (Onion) में प्रोटीन, कार्ब्स, शुगर, फाइबर, फैट, पोटेशियम, विटामिन C समेत पोषक तत्वों का भंडार होता है। इससे हमारा इम्यून सिस्टम मजबूत हो सकता है। विटामिन सी की वजह से शरीर में खून की कमी नहीं होती है।
2-प्याज(Onion) के अर्क का सेवन करने से ब्लड शुगर को 50 प्रतिशत तक कम करने में मदद मिल सकती है। वैज्ञानिकों ने इसे डायबिटीज कंट्रोल करने का सबसे सस्ता और आसान तरीका बताया है। प्याज का सेवन करने से मोटापा और हाई कोलेस्ट्रॉल से भी राहत मिल सकती है।
3-प्याज (Onion) अपने गुणों के कारण कैंसर से लड़ने मेें भी कारागर है। इसमें सल्फर की मौजूदगी कोशिकाओं की सही ग्रोथ करने का काम करती है. इससे भी कैंसर नहीं पनप पाता है।
4-प्याज (Onion) हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद कर सकता है। प्याज ऑक्सीडेटिव तनाव को कम करने, एंटीऑक्सीडेंट के स्तर को बढ़ाने और हड्डियों के नुकसान को कम करने में मदद कर सकता है. इससे ऑस्टियोपोरोसिस को रोकने और हड्डियों के घनत्व में सुधार करने में मदद मिल सकती है।
5-प्याज (Onion) फाइबर और प्रीबायोटिक्स का अच्छा सोर्स है, जिससे आंतों की हेल्थ बेहतर हो सकती है. प्रीबायोटिक खाद्य पदार्थों का सेवन लैक्टोबैसिलस और बिफीडोबैक्टीरियम स्ट्रेन जैसे प्रोबायोटिक्स को बढ़ाने में भी मदद कर सकता है, जो पाचन स्वास्थ्य को सुधारते हैं।
(नोट : यह खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है। किसी भी बीमारी होने पर डॉक्टर की सलाह जरूर लें।)
Read More: NEET की नई तारीख का ऐलान, 21 जून को दोबारा परीक्षा होगी




