img

मुंबई। महाराष्ट्र के बीड में सरपंच हत्या मामले में NCP अजित पवार गुट के विधायक और मंत्री धनंजय मुंडे ने इस्तीफा सौंप दिया है। महाराष्ट्र के CM देवेंद्र फडणवीस ने मुंडे से इस्तीफा मांगा था। उन्होंने इसके लिए NCP प्रमुख अजित पवार और पार्टी के नेता प्रफुल्ल पटेल से भी बातचीत की थी।

मुंडे महाराष्ट्र सरकार में खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री थे। आरोप है कि बीड में सरपंच संतोष देशमुख की हत्या में मुंडे के करीबी वाल्मीक कराड का हाथ है। SIT ने कराड को हत्या का मास्टरमाइंड बताया है।

हत्या से जुड़ी तस्वीरें अब सामने आई हैं। इसमें आरोपी लाठी-डंडों से सरपंच को पीटते दिख रहे हैं। इसके बाद उन्होंने सरपंच के कपड़े उतारे, उन पर पेशाब की। ये सभी वीडियोज आरोपियों ने अपने फोन से रिकॉर्ड किए थे।


Read More: Uttarakhand Board Result: 10वीं में अक्षत गोपाल, 12वीं में गीतिका पंत और सुशीला मेंहदीरत्ता टॉपर