img

मुंबई। नागपुर में हुई हिंसा के बाद महाराष्ट्र में लगातार नेताओं की बयानबाजी जारी है। इस बीच डिप्टी CM अजित पवार ने मुस्लिम समुदाय को सुरक्षा का आश्वासन दिया है।

अजित पवार ने कहा- जो भी मुस्लिम भाइयों को आंख दिखाएगा, दो समूहों के बीच संघर्ष भड़काकर कानून व्यवस्था को बाधित करेगा और कानून को अपने हाथ में लेने की कोशिश करेगा। वह चाहे कोई भी हो, उसे किसी भी हालत में बख्शा या माफ नहीं किया जाएगा।

BJP Batenge To Katenge; Ajit Pawar Vs Yogi Adityanath Remark | Maharashtra  | अजित पवार बोले-बटेंगे तो कटेंगे नारा महाराष्ट्र में नहीं चलेगा: योगी  आदित्यनाथ के बयान का विरोध ...
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार 

पवार ने ये बयान पार्टी की ओर से मुंबई के इस्लाम जिमखाना में शुक्रवार को दी गई इफ्तार पार्टी के दौरान दिया। पवार ने ये भी कहा- रमजान सिर्फ एक धर्म तक सीमित नहीं है। यह हमें एकता और भाईचारे का संदेश देता है। भारत विविधता में एकता का प्रतीक है। छत्रपति शिवाजी महाराज, बाबा साहब अंबेडकर, महात्मा ज्योतिबा फुले और शाहू जी महाराज ने जातियों को एकसाथ लाकर समाज के उत्थान का मार्ग दिखाया। हमें इस विरासत को आगे बढ़ाना है।

उधर, मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि महाराष्ट्र सरकार ने नागपुर हिंसा की जांच क्राइम ब्रांच को सौंप दी है।

अजित पवार से मिले शरद पवार गुट के अध्यक्ष जयंत पाटिल

मुंबई । राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP-SP) के प्रदेश अध्यक्ष जयंत पाटिल शनिवार को सुबह पुणे में राकांपा (एपी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उपमुख्यमंत्री अजीत पवार से मिले। इन दोनों नेताओं के बीच बंद कमरे में करीब आधा घंटा तक चर्चा हुई। इस चर्चा का अधिकृत ब्योरा दोनों तरफ से नहीं दिया गया है, इस मुलाकात को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। इस बाबत राकांपा सांसद सुप्रिया सुले ने कहा कि इस मुलाकात का अलग अर्थ नहीं लगाया जाना चाहिए।


Read More: बंगाल में पहले चरण के मतदान के दौरान हुई हिंसा पर चुनाव आयोग सख्त, कैमरों के डेटा सुरक्षा के लिए जारी किए नए निर्देश