लखनऊ। चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर शुक्रवार सुबह एक यात्री की मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि आसिफ ने पानी पिया फिर अचानक अचेत हो गया। लैंडिंग के बाद जब सीट बेल्ट नहीं खोला तब शक हुआ। घटना एयर इंडिया की फ्लाइट AI-4825 की है। फ्लाइट सुबह 8.10 बजे लैंड हुई है।
आसिफ अंसारी दौला बिहार के गोपालगंज के रहने वाले थे। वह दिल्ली से लखनऊ आए थे। फ्लाइट लैंड होने के बाद उन्होंने न तो अपनी सीटबेल्ट खोली, न ही खाने की प्लेट को छुआ। फ्लाइट अटेंडेंट जब उनकी प्लेट और पेय पदार्थ साफ करने पहुंचे, तब उन्होंने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी।
इस दौरान फ्लाइट में मौजूद डॉक्टरों ने उनकी जांच की। लेकिन सांस नहीं चल रही थी। घटना के बाद एयरपोर्ट प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां जांच में जुटी है। लखनऊ एयरपोर्ट पर 72 घंटे के अंदर यह दूसरी घटना है। इससे पहले 19 मार्च को एक महिला यात्री की मौत हो गई थी।
Read More: लखनऊ के गोमती नगर में निर्माणाधीन इमारत गिरी, मजदूर दबे, एक की मौत




