img

पटना। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के सुप्रीमो लालू यादव की तबीयत बिगड़ गई है। उनका ब्लड शुगर लेवल बढ़ने की खबर है। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार शुगर बढ़ने के चलते एक पुराने जख्म से लालू की तकलीफ बढ़ गई है। लालू का इलाज कर रहे डॉक्टर ने उन्हें दिल्ली ले जाने की सलाह दी है।

बुधवार  दोपहर 2 बजे एयर एंबुलेंस से लालू को इलाज के लिए दिल्ली भेजने की तैयारी है।

26 मार्च, यानी 7 दिन पहले ही लालू यादव गर्दनीबाग में वक्फ संशोधन बिल के खिलाफ मुस्लिम संगठनों ने प्रदर्शन में शामिल हुए थे। वे तेजस्वी के साथ प्रदर्शन में पहुंचे थे।

उन्होंने कहा था- 'गलत हो रहा है। सरकार को देखना चाहिए। हम इसके विरोध में हैं। किसी के साथ अन्याय नहीं होगा। नीतीश कुमार उन लोगों के साथ हैं, वो इस बिल का समर्थन कर रहे हैं। जनता सब समझ रही है।'


Read More: ICSE, ISC बोर्ड का रिजल्ट जारी, 10वीं में 98.18% तो 12वीं में 99% स्टूडेंट्स पास