- महिला संगठनों के समूहों को रोजगार परक बनाने को सरकार दे रही बढ़ावा : ऋतु खंडूडी
- विस अध्यक्ष ने नैताला और झाला में स्वयं सहायता समूह संगठनों से की मुलाकात
उत्तरकाशी। गंगोत्री तीर्थधाम के दर्शन कर लौटी उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण ने अपने उत्तरकाशी प्रवास के दौरान विभिन्न स्वयं सहायता समूह संगठनों की महिलाओं से मुलाकात कर उनके समूहों को रोजगार बनाने को बढ़ावा देने का आश्वासन दिया।
विधानसभा अध्यक्षा ऋतु खंडूडी ने झाला में ग्रामीण स्वरोजगार आजीविका मिशन (एन.आर. एल.एम.) के तहत सोमेश्वर देवता ग्राम संगठन के किये जा रहे कार्यों और एप्पल प्रोसेसिंग का निरीक्षण किया। इसके बाद नैताला में गंगा कृषि उत्पादन और कस्टमर लोकेटेड इक्विपमेंट समूह के व्यवसाय गतिविधि का भी निरीक्षण। विधानसभा अध्यक्षा ने विभिन्न स्वयं सहायता समूह की महिला संगठनों से मुलाकात कर सभी समूहों को रोजगार परक व्यवसायिक गतिविधि को बढ़ावा देने के लिए प्रोत्साहित किया।
इस अवसर दौरान खण्ड विकास अधिकारी अमित ममगाई, सहायक खण्ड विकास अधिकारी कैलाश चन्द रमोला, मेनेजर (एनआरएलएम) सतीश नौटियाल जीवंत, ग्राम प्रधान ने ननैताला मधु राणा, सरिता नौटियाल , सीमा सजवाण, मीना पंवार, कमला देवी ,बिंदु देवी, दुर्गेश्वरी, ललिता देवी ,पार्वती, सावित्री आदि समूह की सैकड़ों महिलाएं, भाजपा नेता आदि मौजूद रहे।
Read More: उत्तराखंड में भारी बारिश का कहर, कई नदियां खतरे स्तर पहुंची,आपदा प्रबंधन एजेंसियां हाई अलर्ट पर




