जयपुर। राजस्थान की राजधानी जयपुर में आयोजित इंटरनेशनल इंडियन फिल्म एकेडमी (IIFA) अवॉर्ड में फिल्म लापता लेडीज की धूम रही । फिल्म ने 10 पुरस्कार जीते। बेस्ट फिल्म का अवॉर्ड फिल्म 'लापता लेडीज' के लिए किरण राव, आमिर खान को मिला।
बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड फिल्म 'भूल भुलैया-3' के लिए कार्तिक आर्यन और बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड फिल्म 'लापता लेडीज' के लिए नितांशी गोयल को मिला।
बेस्ट म्यूजिक डायरेक्टर का अवॉर्ड फिल्म राम संपत (लापता लेडीज) को दिया गया। बेस्ट प्लेबैक सिंगर (मेल) अवॉर्ड जुबिन नौटियाल को फिल्म 'आर्टिकल 370' के गाने 'दुआ' के लिए मिला। बेस्ट प्लेबैक सिंगर (फीमेल) अवॉर्ड श्रेया घोषाल को फिल्म 'भूल भुलैया-3' के सॉन्ग 'अमी जे तोमार 3.0' के लिए मिला।
जयपुर एग्जीबिशन एंड कन्वेंशन सेंटर (JECC) में हुए भव्य समारोह में फिल्म जगत की कई हस्तियां शामिल हुईं। शाहरुख खान और माधुरी ने 'घोड़े जैसी चाल, हाथी जैसी दुम' सॉन्ग पर डांस किया। शाहरुख और माधुरी ने 27 साल बाद किसी अवॉर्ड फंक्शन में साथ परफॉर्म किया। सेरेमनी में कटरीना, रेखा, कृति सेनन ने भी परफॉर्म किया। शाहिद कपूर स्कूटर लेकर स्टेज पर पहुंचे और अपनी फिल्मों के गानों पर परफॉर्मेंस दी।
Read More: OTT पर धमाल मचाने आ रही है 'धुरंधर 2', जानें कब और कहां ऑनलाइन देख पाएंगे फिल्म




