img

कोलकाता। इंडियन प्रीमियर लीग 2025 (IPL-2025) का आज यानी शनिवार को आगाज होगा। शाम 6 बजे से कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में ओपनिंग सेरेमनी होगी। इसमें बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी, सिंगर श्रेया घोषा और पंजाबी सिंगर करण ओजला परफॉर्म करेंगे। IPL ने अपने सोशल प्लेटफार्म X पर पोस्ट पर इसकी पुष्टी की है। वहीं अरिजीत सिंह, श्रद्धा कपूर और वरुण धवन भी परफॉर्म कर सकते हैं।

IPL 2025: ओपनिंग सेरेमनी में लगेगा ग्लैमर का तड़का, श्रेया घोषाल भी  बांधेंगी सुर से समां - Shreya Ghoshal Disha Patani Karan Aujla will perform  in IPL 2025 Opening Ceremony
एक्ट्रेस दिशा पाटनी और गायिका श्रेया घोषाल

समारोह में शाहरुख खान और सलमान खान के पहुंचने की भी उम्मीद है। शाहरुख अपनी टीम को सपोर्ट करेंगे, जबकि सलमान अपनी फिल्म सिकंदर के प्रमोशन के लिए आ सकते हैं। हालांकि, कुछ नामों की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

ओपनिंग सेरेमनी के बाद IPL का ओपनिंग मैच  KKR और RCB के बीच शाम करीब 7:30 बजे से खेला जाएगा। इस बार कोलकाता की कप्तानी अजिंक्य रहाणे और बेंगलुरु की कप्तान रजत पाटीदार कर रहे हैं।


Read More: ड्रेसिंग रूम में "धुआं" उड़ाई दिखे रियान पराग, ई-सिगरेट पीते कैमरे में कैद हुए RR के कप्तान, BCCI कार्रवाई कर सकता है