मुंबई। बॉलीवुड में रिलीज हो चुकी फिल्मों को री रिलीज करने का नया ट्रेंड शुरू हो गया है। हाल ही में हर्षवर्धन राणे और मावरा हुसैन की फिल्म 'सनम तेरी कसम' रिलीज हुई है। फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छा रिस्पांस मिला है। री-रिलीज के बाद फिल्म ने 33 करोड़ रुपये की कमाई की है। इस कड़ी में अक्षय कुमार की फिल्म 'नमस्ते लंदन' का नाम जुड़ चुका है।

अक्षय ने इंस्टाग्राम पर फिल्म का एक मोशन पोस्टर शेयर किया, जिसमें वह और कैटरीना कैफ बैकग्राउंड में ‘रफ्ता-रफ्ता’ गाना बजाते हुए नजर आ रहे हैं। अक्षय ने कैप्शन में लिखा, “इस होली, 14 मार्च को ‘नमस्ते लंदन’ को बड़े पर्दे पर फिर से रिलीज करने की घोषणा करते हुए रोमांचित हूं! मैजिक को फिर से महसूस करने के लिए तैयार हो जाइए। कभी न भूल पाने वाले गाने, शानदार डायलॉग और कैटरीना कैफ के साथ टाइमलेस रोमांस, एक बार फिर से मिलते हैं!”
विपुल अमृतलाल शाह के निर्देशन में बनी फिल्म ‘नमस्ते लंदन’ एक रोमांटिक-एंटरटेनिंग फिल्म है। इसमें ऋषि कपूर, अक्षय कुमार, कैटरीना कैफ, नीना वाडिया, जावेद शेख, उपेन पटेल और हॉलीवुड अभिनेता क्लाइव स्टैंडन मुख्य भूमिकाओं में हैं।
जानकारी के अनुसार, यह फिल्म अक्षय कुमार के दोस्त की कहानी पर आधारित है। रितेश देशमुख फिल्म में कैमियो रोल में नजर आए। ‘नमस्ते लंदन’ बॉक्स ऑफिस पर सफल रही, जिसने दुनिया भर में 71.40 करोड़ रुपये की कमाई की।
फिल्म में जसमीत या जैज (कैटरीना) की कहानी बताई गई है, जो अपने पिता (ऋषि कपूर) के साथ भारत आती है और उसे जबरन शादी करनी पड़ती है। हालांकि, जब वह लंदन लौटती है, तो वह बताती है कि उसने केवल समय को देखकर यह प्लानिंग की थी और अपने बॉयफ्रेंड चार्ली ब्राउन (क्लाइव स्टैंडन) से शादी करने की घोषणा करती है।
वर्कफ्रंट की बात करें तो अक्षय की हालिया रिलीज ‘स्काई फोर्स’ है, जो एक्शन ड्रामा फिल्म है। इसमें सारा अली खान और निमरत कौर के साथ वीर पहाड़िया भी अहम भूमिकाओं में हैं। इसका निर्देशन अभिषेक अनिल कपूर और संदीप केवलानी ने किया है। अक्षय के पास हाउसफुल 5 और भूत बंगला भी है।
Read More: OTT पर धमाल मचाने आ रही है 'धुरंधर 2', जानें कब और कहां ऑनलाइन देख पाएंगे फिल्म




