हेल्थ/लाइफस्टाइल डेस्क । Health Tips: अनियमित लाइफस्टाइल और बेतरतीब खानपान की वजह से गैस और एसिडिटी की समस्या आम हो गई है। अगर आप भी गैस और एसिडिटी से राहत पाना चाहते हैं, तो पहले इसके कारणों को समझना जरूरी है। तो आइए जानते हैं वो मुख्य कारण जो पेट में गैस बनने और एसिडिटी को ट्रिगर कर सकते हैं, साथ ही कुछ आसान टिप्स, जो इस समस्या को दूर करने में मदद कर सकते हैं।
गैस और एसिडिटी का कारण
बहुत से लोग सुबह जल्दी उठते हैं, लेकिन पहली मील दोपहर 12 बजे के बाद खाते हैं। वहीं, ऑफिस में जल्दी-जल्दी खाना या देर रात भोजन करना भी पाचन तंत्र को प्रभावित कर सकता है। देर रात का भोजन करना, सुबह खाली पेट चाय या कॉफी पीना , आधी रात को कुछ भी भारी खाना भी गैस और एसिडिटी का कारण है।
इन चीजों का परहेज करें
अधिक चावल और रोटी
प्रोसेस्ड फूड (जैसे पिज्जा, पास्ता)
अधिक मीठी चीजें
गैस और एसिडिटी से बचने के उपाय:
भोजन का सही समय तय करें
हल्का, संतुलित और फाइबर युक्त आहार लें
तली-भुनी चीजों से बचें
पानी पर्याप्त मात्रा में पिएं
रोजाना 30 मिनट की वॉक या हल्की एक्सरसाइज करें
(नोट : यह खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है। किसी भी समस्या होने पर डॉक्टर की सलाह जरूर लें)
Read More: NEET की नई तारीख का ऐलान, 21 जून को दोबारा परीक्षा होगी




