हेल्थ/लाइफस्टाइल डेस्क। Health Tips Constipation: आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी और बेतरतीब खानपान का असर हमारे पेट पर पड़ता है। आज के समय में कब्ज (Constipation) की समस्या आम हो गई है।पेट साफ न होने की वजह से शरीर में विषाक्त पदार्थ जमा हो जाते हैं, जो कई अन्य स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बन सकते हैं। हम आपको बताएंगे कि आप दूध में कौन सी चीज मिलाकर पी सकते हैं जिससे इस समस्या से छुटकारा मिल जाएगा।
कब्ज और पेट साफ न होने के कारण
फाइबर की कमी,पानी की अपर्याप्त मात्रा, शारीरिक गतिविधि का अभाव, बहुत अधिक जंक फ़ूड या तला हुआ भोजन खाना, अनियमित भोजन समय और तनाव, दूध में मिलाने वाली चीजें जो तुरंत राहत देंगी।
दूध में मिलाकर कर पियें ये चीजें
त्रिफला चूर्ण तीन फलों (आंवला, हरड़ और बहेड़ा) से बना एक आयुर्वेदिक हर्बल मिश्रण है। यह पाचन तंत्र को मजबूत करता है और मल त्याग को आसान बनाता है। पेट साफ करने और आंतों को चिकना बनाने के लिए घी और शहद का मिश्रण बहुत कारगर है। अगर आप इन दोनों चीजों का एक साथ सेवन करते हैं तो पेट साफ करने में मदद मिल सकती है।
इन बातों का रखें ध्यान
त्रिफला चूर्ण का अधिक मात्रा में प्रयोग न करें, इससे दस्त हो सकते हैं। यदि आपको किसी चीज से एलर्जी है तो उसका सेवन करने से पहले डॉक्टर से परामर्श करें। जलयोजन पर ध्यान दें और दिन भर पर्याप्त पानी पिएं।
(नोट- यह खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है। किसी भी प्रकार की समस्या होने पर डॉक्टर की सलाह अवश्य लें। )
Read More: NEET की नई तारीख का ऐलान, 21 जून को दोबारा परीक्षा होगी




