img

हेल्थ/लाइफस्टाइल डेस्क। Health Drink Summer : गर्मी का मौसम शुरू हो गया है। इस मौसम में डिहाइड्रेशन की समस्या ज्यादा होती है। इसलिए शरीर को ठंडा रखने के लिए लोग तरह तरह के जूस पीते हैं। ऐसे हम बात कर रहे हैं दही और छाछ की। खाना खाने के बाद दही और छाछ का सेवन करें। ये सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। लेकिन गर्मी किस चीज का सेवन ज्यादा अच्छा होता है आज हम इस खबर के माध्यम से जानेंगे।

दही और छाछ दोनों ही गर्मियों के लिए सुपरड्रिंक हैं। ये दोनों ही गर्मियों में बहुत लोकप्रिय हैं। ये दोनों चीजें पाचन क्रिया को बेहतर बनाने के साथ-साथ शरीर को डिटॉक्सीफाई करने और गर्मी से राहत दिलाने में मदद करती हैं। लेकिन कुछ लोगों का मानना ​​है कि दही और छाछ एक ही हैं। लेकिन दही और छाछ में कई अंतर हैं।

दही और छाछ दोनों ही दूध से बने डेयरी उत्पाद हैं, लेकिन दोनों के बीच कुछ महत्वपूर्ण अंतर हैं। उदाहरण के लिए, दही एक गाढ़ा और पोषक तत्वों से भरपूर डेयरी उत्पाद है। दही दूध से बनता है। इसमें प्रोटीन, प्रोबायोटिक्स, कैल्शियम, विटामिन बी12 और फास्फोरस प्रचुर मात्रा में होता है।

छाछ दही को जमाकर बनाई जाती है, जिसमें अतिरिक्त मक्खन निकाल दिया जाता है। इसमें पानी की मात्रा अधिक और वसा की मात्रा कम होती है, जिससे यह हल्का और आसानी से पचने योग्य होता है। तो अब आइए जानते हैं कि गर्मियों के लिए दही बेहतर है या छाछ?

छाछ शरीर को ठंडा रखती है क्योंकि यह हल्की होती है और इसमें पानी की मात्रा अधिक होती है, जो शरीर को हाइड्रेटेड रखती है। दही भी शीतलता प्रदान करता है, लेकिन यह भारी होता है और शरीर की गर्मी बढ़ा सकता है, विशेष रूप से जब इसे अधिक मात्रा में खाया जाए। इसलिए गर्मियों में छाछ एक अच्छा विकल्प है।

पाचन के लिए बेहतर है

छाछ आसानी से पच जाती है और गैस, अपच और एसिडिटी से राहत दिलाने में मदद करती है। दही गाढ़ा और भारी होता है। जिसके कारण कुछ लोगों को अपच की समस्या हो सकती है। इसलिए, छाछ पाचन के लिए अधिक फायदेमंद है।

वजन घटाने में कारगर

छाछ में कैलोरी और वसा कम होती है, जिससे वजन घटाने में मदद मिलती है। दही में कैलोरी और वसा अधिक होती है, इसलिए इसे अधिक मात्रा में खाने से वजन बढ़ सकता है। इसलिए वजन घटाने के लिए छाछ बेहतर है।

(नोट : यह खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है। इसके सेवन से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।)


Read More: NEET की नई तारीख का ऐलान, 21 जून को दोबारा परीक्षा होगी