img

चंडीगढ़। हरियाणा के रोहतक में कांग्रेस की युवा नेता हिमानी नरवाल के मर्डर केस में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बीती रात दिल्ली से 2 लोगों को शक के आधार पर हिरासत में लिया था। उनसे पूछताछ के बाद एक आरोपी की गिरफ्तारी हुई है।

Himani Narwal Murder Case: हरियाणा कांग्रेस नेता हिमानी नरवाल मर्डर केस;  पुलिस ने दिल्ली से 1 आरोपी दबोचा
कांग्रेस की युवा नेता हिमानी नरवाल 

सूत्रों के अनुसार, हत्या के पीछे का कारण ब्लैकमेलिंग है। बताया जा रहा है कि हिमानी आरोपी को ब्लैकमेल कर रही थी, जिसके कारण आरोपी ने उसकी हत्या की। आरोपी का नाम सचिन है। वह बहादुरगढ़ के पास एक गांव का रहने वाला है। हालांकि, इस बारे में पुलिस का अभी कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

इससे पहले रविवार को हिमानी की मां सविता ने दावा किया था कि 28 फरवरी को कांठवाड़ी में भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा के प्रोग्राम में हिमानी को शामिल होना था। इसके बाद बेटी लापता हो गई और 1 मार्च को उसका शव सांपला के पास सूटकेस में मिला।

इन आरोपों के बाद हिमानी नरवाल की मां की अनुमति मिलने पर पुलिस ने रविवार शाम शव का पोस्टमॉर्टम कराया, लेकिन परिवार ने डेडबॉडी लेने से इनकार कर दिया। इसके बाद पुलिस ने शव को रोहतक PGI की मॉर्च्युरी में रखवा दिया है। उधर, पूर्व CM भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा का कहना था कि 28 फरवरी को कांठवाड़ी में उनका कोई कार्यक्रम ही नहीं था।


Read More: माफिया अतीक अहमद के बेटे मौत, बड़े भाई से मिलने झांसी जेल जा रहा था, कार डिवाइडर से टकराई