img

हेल्थ/लाइफस्टाइल डेस्क। अजवाइन एक ऐसा मसाला है जो कि हर घर की किचन में रहाता है। अजवाइन  पोषक तत्वों और औषधीय गुणों से भरपूर होती है। गर्मी ज्यादा बढ़ने के कारण पेट में गैस, अपच की समस्या, खट्टी डकार, पेट फूलने जैसी गंभीर समस्या हो सकती है। ऐसे में इन सभी परेशानियों का रामबाण इलाज है अजवाइन। आइए जानते हैं अजवाइन के फायदे

अजवाइन के फायदे

1-अजवाइन में थायमोल होता है जो पेट में गैस, ब्लोटिंग और एसिडिटी को कम करता है।

2-अजवाइन में एंटीबैक्टीरियल और एंटीवायरल गुण होते हैं जो शरीर को संक्रमण से बचाते हैं और इम्युनिटी को मजबूत करते हैं।

3-अजवाइन का पानी मेटाबॉलिज्म को तेज करता है और फैट बर्निंग प्रक्रिया को बढ़ावा देता है, जिससे वजन कम करने में मदद मिलती है।

4-अजवाइन का पानी में अनुलोमन गुण होते हैं जो पेट के आहार को आगे की ओर ले जाने में मदद करते हैं, जिससे कब्ज में आराम मिलता है।

5-अजवाइन पेट को ठंडा रखने का काम भी करती है। इसमें अजवाइन में फाइबर, फाइबर, एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन्स, मिनरल्स, एंटी-इंफ्लेमेट्री गुण के अलावा और भी बहुत से पोषक तत्व मौजूद होते हैं। जो स्वास्थ्य के लिए बहुत अच्छे होते हैं।

6- अजवाइन का पानी पीने से शरीर को डिटॉक्स करने में मदद मिल सकती है।

(नोट : यह खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है। इसमें बताई गई टिप्स को इस्तेमाल में लाने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।)

 


Read More: NEET की नई तारीख का ऐलान, 21 जून को दोबारा परीक्षा होगी