मुंबई। Gadar 2 Box Office Collection: सनी देओल और अमीषा पटेल स्टारर गदर 2 (Gadar 2) बॉक्स ऑफिस पर लगातार धमाल मचा रही है। 10 दिन बाद भी इस फिल्म को ऑडियंस का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन कर रही है. फिल्म में तारा और सकीना की जोड़ी एक बार फिर दर्शकों को खूब पसंद आई है।
शुरुआती अनुमान के मुताबिक, गदर 2 ने अपने दसवें दिन भारत में ₹41 करोड़ की कमाई की, फिल्म का पहले हफ्ते का कलेक्शन 284.63 करोड़ रुपये था. अपने दूसरे शुक्रवार को फिल्म ने ₹20.5 करोड़ कमाए और दूसरे शनिवार को इसने ₹31.07 करोड़ कमाए. फिल्म ने अब तक 377.20 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है.
इस बीच, 'गदर 2' को 20 अगस्त को कुल मिलाकर 72.60 प्रतिशत की ऑक्यूपेंसी मिली. गदर 2 ने बाहुबली 2 का भी रिकॉर्ड तोड़ दिया है. इसके साथ ये 5वीं ऑल टाइम सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है. गदर 2 पूरे भारत में सफलतापूर्वक चल रही है. हाल ही में, अभिनेता राजकुमार राव ने सनी देओल की तारीफ करते हुए कहा कि वह गदर 2 की सफलता के हकदार हैं. इंस्टाग्राम पर राजकुमार ने सनी के साथ अपनी एक फोटो पोस्ट की.
Read More: OTT पर धमाल मचाने आ रही है 'धुरंधर 2', जानें कब और कहां ऑनलाइन देख पाएंगे फिल्म




